स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के 5 किसानों के सबमर्सिबल ट्यूबवैल की तार चोरी

 Wire theft of submersible tube well of 5 farmers of Narnaund area



तहलका न्यूज, नारनौंद, सुनील कोहाड़ : गांव मोठ करनैल के खेतों से पांच किसानों के सबमर्सिबल ट्यूबवैलों की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। नारनौंद पुलिस ने किसानों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव मोठ करनैल सूरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 26 सितम्बर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत में घूमने के लिए गया हुआ था।





इस दौरान खेतों में लाइट आ गई थी। उसने धान में पानी लगाने के लिए अपना ट्यूबवैल चलाया तो वह नहीं चला। जब उसने देखा कि ट्यूबवैल की तार कटी हुई है। उसकी करीब 180 फुट लंबी थ्री फेस की तार चोरी हुई मिली।


उसको पता चला की उनके पड़ोस में 4 ट्यूबवैल, जिसमें सुखबीर के खेत से 50 फुट लंबी, राजेश के खेत से 60 फुट लंबी, आन्नद के खेत से 90 फुट लंबी और महासिंह के खेत से 40 फुट लंबी थ्री फेस की तार चोरी हुई मिली। किसानों का करीब 30 हजार रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |