स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में अवैध शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

 Jind news Hindi : 2 accused arrested with illegal liquor in Jind district



तहलका न्यूज जींद।   जिले में शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत 2 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में काबू किया है। जिनके कब्जे से अवैध देसी शराब बरामद हुई है ।


पहले मामले में थाना शहर के अंतर्गत रोहतक रोड पुलिस चौकी की ए.एस.आई. रीना के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाला जी मंदिर के पीछे काठमंडी में दबिश देते हुए वीरेन्द्र निवासी गली- 12 भटनागर कॉलोनी को काबू किया है। जिसके कब्जे से 10 बोतल शराब देसी मार्का माल्टा मस्ती बरामद हुई है। वहीं


दूसरे मामले में थाना उचाना के प्रधान सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव काब्रछा में दबिश देते हुए फिरनी के ऊपर बनी दुकान के सामने शराब बेच रहे एक शख्स मनोज निवासी काब्रछा को अवैध शराब सहित काबू किया है, जिसके कब्जे से 13 बोतल ठेका शराब देसी मार्का माल्टा क्लब बरामद हुई है ।


दोनों ही मामलों में आरोपी पुलिस के मांगने पर बरामद शराब बारे कोई लाइसैंस या परमिट पेश नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस ने बरामद अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया है, जिनके खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |