स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अग्निशमन व नगर पालिका कर्मचारियों की तीन दिन से हड़ताल जारी

 Strike of fire and municipal employees continues 



तहलका न्यूज, नारनौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फायर व नगर पालिका के कर्मचारी लगातार तीसरे दिन भी नगर पालिका के प्रांगण में सतीश कुमार की अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर बैठे। मंच का संचालन फायर इकाई के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने किया।  भूख हड़ताल में नगर पालिका से विद्या देवी संतोष दीपक कुमार फायर से संजय पानू व सुरेंद्र कुमार पर बैठे।






 संतोष देवी ने बताया कि सफाई के कर्मचारियों की तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है हम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने काम पूरा करते हैं।लेकिन सरकार ने अभी तक हमें पक्का नहीं किया सरकार हमारी मांगे मान लेती है लेकिन उनको पूरा नहीं करती।






 संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा 29 अक्टूबर 2022 और 5 अप्रैल 2023 को संघ और सरकार के बीच दो बार वार्ता हुई उसमें हमारी मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है हमारे मुख्य मांगे नगर पालिका के  सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए,कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए व1327 फायरमैन व ड्राइवर को फायर ऑपरेटर की पोस्टों पर मर्ज किया जाए 212 कौशल के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए। अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो 15 अक्टूबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश स्तरीय बड़ी रैली करेगा जिसमें हजारों की संख्या में नगर पालिका में फायर के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज की हड़ताल में मंसाराम रमेश कुमार ,रेनू बाला ,सीटू, पवन कुमार, सुभाष ,धर्मवीर नरेश कुमार ,आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |