सिरसा ब्रांच में गिरी आई 20 कार, चालक की मौत
latest news haryana : i20 cars fall in Sirsa branch, driver dies
तहलका न्यूज पूंडरी।
गांव मूंदड़ी के पास पूंडरी की तरफ से कैथल की तरफ जा रही आई-20 कार सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। जिसमें सवार चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार गिरने के बाद थोड़ी दूर तक नदी के बहाव में तैरती रही। चालक ने भी जोर-जोर से बचाओ- बचाओ की आवाज लगाई। आवाज सुनकर आसपास व राहगीर भी बचाने के लिए नहर में कूद गए लेकिन पानी के तेज बहाव से नहर पुल से काफी आगे चली गई और पानी भरने से नीचे बैठ गई।
राहगीरों ने कार गिरने की सूचना पूंडरी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी बिलासा राम व फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद डीएसपी ललित कुमार कैथल भी मौके पर पहुंच चुके थे। इन सबसे पहले काफी संख्या में ग्रामीण युवक पहुंच चुके थे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार पर नंबर एचआर-8 वाई 4563 है।
के निकट गिरी आई-20 कार चालक की पहचान अजय गर्ग निवासी हुडा सैक्टर 20 कैथल के रूप में हुई है। 38 वर्षीय अजय गर्ग किसी कार्य से पूंडरी गया था और वापस घर की तरफ आ रहा था। अजय की शादी 2007 में ही हुई थी। उसके पास पत्नी के अलावा एक लड़का व लड़की बताए जा रहे हैं। अजय गर्ग खल-बिनौले का कमिशन एजेंट का कार्य करता था। उसकी कार नहर में कैसे गिरी, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार अजय गर्ग की कार जब नहर में तैर रही थी, तो कार में सवार चालक को उन्होंने (2 युवकों) ने नहर में कूदकर बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks