स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर

 Hansi news: Unknown vehicle hits mother and son riding a bike

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आदेश पर पहुंचाया अस्पताल



तहलका न्यूज हांसी ।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 




सरहेड़ा गांव निवासी मुकेश अपनी मां सुमित्रा के साथ हांसी बैंक में आया था और बैंक का काम पूरा होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह महजत रोड पर स्थित पुल के पास पहुंचा तो उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।






इसी दौरान रोड से गुजर रहे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने राजमार्ग पर एकत्रित लोगों की भीड़ को देखकर अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने काफिले में तैनात पुलिस कर्मियों को घायल मां बेटे को तुरंत ही किसी वाहन का प्रबंध कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए । 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |