Hisar to Hyderabad train :हिसार से हैदराबाद के लिए ट्रेन शुरू, हरी झंडी दिखा किया रवाना
Hisar to Hyderabad train :
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार स्टेशन से मंगलवार सुबह पहली बार हैदराबाद के लिए ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन को स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिवानी स्टेशन पर भिवानी- महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और सादुलपुर स्टेशन पर चुरू के सांसद राहुल कस्वां ने स्वागत किया।
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार हिसार से सुबह सवा सात बजे रवाना होगी और 15.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 17019, हिसार- हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा हिसार से चलने के बाद जयपुर स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान होगा। यह ट्रेन वीरवार को 7.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद- हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30 सितंबर को हैदराबाद से प्रत्येक शनिवार को 15.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 5.25 बजे आगमन व 5.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे हिसार पहुंचेगी। विस्तारित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर से हिसार के मध्य रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनु, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर व सिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks