स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar : मूंग व नरमा चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

latest news Hisar : One accused arrested in the case of moong and Narma theft



तहलका न्यूज, हिसार :  सुनील कोहाड़। 

   थाना आजाद नगर पुलिस ने गांव चौधरीवास के खेतों से मूंग व नरमा चोरी मामले में आरोपी गांव चौधरीवास निवासी अजय को थाना आजाद नगर में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 733 दिनाक 22.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।

   उप निरीक्षक अजमेर ने बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी सहित गांव चौधरीवास के खेतो से 14.09 और 17.09 को नरमा और मूंग चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी से 92 किलो मूंग बरामद किए है। नरमा इन्होंने किसी को बेच दिया। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि थाना आजाद नगर में गांव चौधरी निवासी राममेहर ने अपने गावड़ रोड चौधरीवास स्थित खेत से मूंग चोरी के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |