ऑनलाइन भैंस खरीदनी पड़ी महंगी, 96 हजार ठगे
Buying buffalo online became expensive, Rs 96 thousand cheated
यूट्यूब पर वीडियो देखकर प्लान बनाया
तहलका न्यूज सांपला ।
ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे । पैसे ठगने के लिए ठग नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। रोहतक जिले के गांव नया बांस के एक व्यक्ति को ऑनलाइन भैंस खरीदना महंगा पड़ गया। पशुपालक ने यूट्यूब पर वीडियो देखी और ठग की बातों में आ गया।
अंकित ने दो दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो देखी। जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पास बिक्री के लिए सस्ते दामों पर अच्छी भैंस है। अंकित ने वीडियो में दिखाएं नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह आपको 50 हजार में अच्छी नस्ल की भैंस दे देंगा। इसके लिए आपको किराए के 5 हजार देने होंगे। अंकित ने उसे ऑनलाइन 5 हजार की पेमेंट कर दी। अगले दिन फिर अंकित के पास फोन आया कि आपकी भैंस राजस्थान से आपके बताए गए पते पर भेज दी। इसके बदले 41 हजार रुपये भेज दें। अंकित विश्वास में आ गया और उन्हें यह राशि भेज दी। लेकिन भैंस नहीं पहुंची। उसके बाद शातिर ठग ने कहा कि उसके बैंक खाते ओर पैसे डाल दें।
41,000 की ठगी
गांधरा गांव निवासी रोहित भी ठगी का शिकार हो गया। व्हाट्सएप कॉल पर एक ठग ने रोहित को विश्वास दिलाया कि भेजे गए लिंक पर वह जितने पैसे डालेगा उसको ब्याज सहित कुछ ही समय बाद वापिस मिल जाएंगे। रोहित उसकी बातों में आ गया। रोहित ने डबल राशि पाने के चक्कर में 41 हजार गवा दिए।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks