हांसी के नजदीकी गांव में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों नें कर्मचारी से मारपीट कर नकदी लूटी
Hansi nearby village miscreants riding a motorcycle beat up an employee and looted cash.
तहलका न्यूज, हांसी :
हांसी में कंपनी के कलैक्शन कर्मचारी जब कलैक्शन कर वापस अपनी ब्रांच में आ रहा था तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उससे मारपीट कर उससे पैसों से भरा बैग छीनकर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के हरिद्वार निवासी गुड्डू ने बताया है कि वह हांसी की कंपनी में ब्राच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। गत दिवस उसके स्टाफ कलैक्शन कर्मचारी अंकित मोटरसाइकिल से कलैक्शन के लिए गांव ढाणी राजू, ढाणी गुजरान, जमालपुर गया। कलैक्शन करके वह वापस हांसी की तरफ आ रहा था। जब वह गांव मोरपुरा ढ़ाणी पुरिया के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने अकिंत का रास्ता रोककर मारपीट की। मारपीट में अंकित को गंभीर चोट लगी है। मारपीट के बाद तीनों युवक अंकित का बैग छीन
करकर फरार हो गए। ब्रांच मैनेजर गुड्डू ने बताया कि बैग में 24620 रुपए नकद व एक टैब था । किसी राहगीर ने घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया । सूचना मिलने पर गुड्डू हांसी अस्पताल में पहुचां तो अकिंत ने घटना के बारे में बताया । इसके बाद अंकित की हालात और बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने अंकित को हिसार नागरिक अस्पताल में रैफर कर दिया। फिलहाल अंकित का हिसार के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। गुड्डू ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks