जींद जिले के गांव में खेत में पानी देने गए किसान पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला
Jind district Village : farmer who went to water his fields in a village in Jind district was attacked with sticks and sharp weapons.
तहलका न्यूज: जींद :
जींद जिले के गांव बडोदी में खेत में धान की फसल में पानी देने गए एक बुजुर्ग किसान पर 3 लोगों द्वारा लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल किसान को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। जिनके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बडोदी निवासी दलजीत (53) पुत्र बलबीर ने थाना सदर पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने दोस्त राजबीर पुत्र मुंशी राम के साथ खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था । उसी समय ओम पुत्र बलदेवा वहां पर लाठी लेकर आया तथा उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने फोन करके अपने बेटे विशाल व भाई बिंद्र को भी बुला लिया जो तेजधार हथियार लेकर आए।
आरोपियों से बचने के लिए वह फसल में छिप गया लेकिन बिंद्र ने गंडासे से उस पर 2 वार किए जो उसके सिर व दाहिने हाथ की हथेली पर लगे हैं व विशाल ने भी उसे डंडों से मारा। आरोपियों के जाने के बाद बेटे व दामाद + ने प्राइवेट वाहन का इंतजाम करके उसे उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks