स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शादी के एक सप्ताह बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, नगदी व जेवरात भी गायब

 Karnal news : Newly married woman absconds with her lover a week after marriage



तहलका न्यूज, करनाल। 

तरावड़ी में शादी के एक हफ्ते बाद मायके आई नव विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। यह नहीं अपने साथ घर से सोने चांदी के जेवर और 25000 कैश भी ले उड़ी। युवती की पिछले 10 सितंबर को ही तरावड़ी में शादी हुई थी । विवाहिता को भगाकर ले जाने के आरोप पहले देवर पर है। युवती की अप्रैल 2023 में ही कैथल के गांव के युवक से शादी हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के चलते दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला लिया था। निसिंग थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।





 निसिंग थाने के अंतर्गत आने वाले गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की 10 सितंबर को ही तरावड़ी के एक युवक से शादी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के एक हफ्ते बाद उसकी बेटी मायके आई थी, लेकिन उसकी बेटी 19 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। उसकी बेटी घर से अपने साथ जेवर और 25000 कैश भी ले गई। निसिंग थाना पुलिस ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |