महावीरा क्वॉलिटी स्कूल, अलेवा (जींद) में राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
महावीरा क्वॉलिटी स्कूल, अलेवा (जींद) में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया ।
जींद/संवाददाता- पवन डाहौला
महावीरा क्वॉलिटी स्कूल, अलेवा (जींद) में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिंसीपल महावीर नैन ने किया इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन मोहन परुथी तथा एचडीएफसी बैंक के पी एस ओ गौरव,रीतू लोहान ने मुख्य रूप से शिरकत की । आयोजित कार्यक्रम पर स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया बच्चों ने विज्ञान व गणित वर्किंग मॉडल बनाए व उनके बारें में विस्तार से बताया गया । कार्यक्रम में पहुंचे स्कूली बच्चों के अभिभावकों द्वारा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम बहुत सराहनीय कदम स्कूल के लिए बतलाया ।
उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसी प्रदर्शनी पहले कभी नहीं देखी । प्रदर्शनी में पर्यावरण को साफ रखने, सोलर पैनल का प्रयोग करने, वायु द्वारा बिजली बनाने, एटीएम मशीन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी बच्चों ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ ये सभी मॉडल्स को एक्सप्लेन किया है। स्कूल प्रिंसीपल महावीर नैन ने कहा कि स्कूली स्तर पर समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है , जिससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता और बच्चों में पढ़ाई करने की रुचि बढ़ती है । इस अवसर पर स्कूल निर्देशक रेखा अहलावत, जगबीर नैन, सतपाल चहल, कृष्ण चहल, पाले राम, श्री भगवान, सुषमा, नीलम, सुशीला, अन्य अध्यापकगण व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहें ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks