संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा गांव स्तर पर कमेटी, समाज को एकसूत्र में बांधने पर करेंगे काम
बाडो पट्टी टोल कमेटी का धन्यवादी दौरा, गांव में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
किसान नेताओं का स्वागत करते सोथा गांव के ग्रामीण। Photo Thalka News Tem
हिसार - सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
किसान आंदोलन को खत्म हुए 12 दिन बीत चुके हैं। अब तक का ये आंदोलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में इतना शांतिपूर्ण तरीके से और कामयाबी तक चले आंदोलनों में सबसे अधिक समय तक चलने वाला किसान आंदोलन बन गया है। लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या अब संयुक्त किसान मोर्चा नहीं रहा तो वो ग़लत सोच रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा पहले ही घोषणा कर चुका है कि संयुक्त किसान मोर्चा बना रहेगा और राष्ट्रीय कमेटी किसानों के हकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में बनी टोल कमेटियां भी इसको मजबूत करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने लगी है।
बाडोपट्टी टोल नाका कमेटी गांव स्तर पर बनाएगी कमेटी
बाडोपट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि भविष्य में संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी बनी रहेगी और समाज सुधार के कार्य करती रहेगी। ताकि समाज के ताने-बाने को मजबूत भाईचारे के बंधन में बांधा जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी झूठी राजनीति चमकाने के लिए हमारे भाईचारे में दरार डालने की कोशिश करते हैं। उस पर काबू पाने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। जोकि भविष्य में गांव स्तर पर भाईचारे को एकता के सूत्र में पिरोने में कारगर साबित होगी।
गांव गांव जाकर किया जा रहा है धन्यवादी दौरा
संयुक्त किसान मोर्चा बाडो पट्टी द्वारा इस नाके के अंतर्गत आने वाले गांव का दौरा किया जा रहा है। इसके लिए टोल कमेटी गांव में जाकर लोगों को इस आंदोलन की जीतने में छत्तीस बिरादरी का सहयोग व समर्थन होना बता रहे हैं। क्योंकि कोई भी सरकार व राजा जनसमर्थन के आगे घुटने टेकने पर मजदूर हो जाता है और ये ताजा उदाहरण उनके सामने है।
गांव सोथा में हुआ जोरदार स्वागत
संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी जब सोथा गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं गांव सोथा में पहुंचने पर राजू भगत सरसौद, सरदानन्द राजली, नरेश भ्याण सरसौद, धोला जेवरा, सत्यवान खेदड़ का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला किसान रीमन नैन खेदड़, अनीता खटकड़ और सरोज बिछपड़ी को शाल देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
इस अवसर पर सुंदर प्रेमी, रणधीर, सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच सुजान सिंह, पूर्व सरपंच नफे सिंह, पूर्व सरपंच रामकुमार, निवर्तमान सरपंच रामभज, राममेहर, पाली राम, दशरथ, रामफल, धीरा मिस्त्री, सज्जन कुमार, रामधन, रामकुमार जांगड़ा, सतबीर पांचाल, नरेंद्र बाल्मीकि, गोपी चौकीदार इत्यादि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks