स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बाडोपट्टी टोल- शहीद किसान राममेहर सिंह छान का शहीदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 शहीद किसान राममेहर सिंह छान का शहीदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

बड़ी संख्या में किसान-मजदूर टोल पर शहीद किसान राममेहर नम्बरदार छान को श्रद्धांजलि देने पहुंचें।



हिसार - तहलका न्यूज

संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल पर आज 349 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।आज धरने की अध्यक्षता रामभक्त छान ने की और संचालन सरदानन्द राजली ने किया। www.thalkanews.com

संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि आज बाडोपट्टी टोल कमेटी पर किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसान नेता शहीद किसान राममेहर सिंह नम्बरदार छान का शहीदी दिवस के अवसर पर यादगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर गायक लख्मी चंद राजली द्वारा शहीदों की रागनियां प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में किसान-मजदूर अपने-अपने गांव से ट्रैक्टर एवं अन्य साधन लेकर टोल पर शहीद किसान राममेहर नम्बरदार छान को श्रद्धांजलि देने पहुंचें।

किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर भी करें

 www.thalkanews.com

आज ही के दिन पिछले वर्ष 7 दिसंबर 2020 को छान गांव के सरपंच प्रतिनिधि श्री रामेहर सिंह नम्बरदार छान जिन्होंने किसान आंदोलन में दिल्ली टिकरी बॉर्डर पर बैठे हुए किसान - मजदूरों की सेवा में रसद पानी ले जाते हुए खैरावड़ गांव के पास एक सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी । जिसकी आज प्रथम पुण्यतिथि पर बाड्डोपट्टी टोल पर उनकी याद में  यादगार सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणवी कलाकार लखमीचंद राजली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

 वक्ताओं ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि राममेहर बहुत ही नेक दिल इंसान, प्रकृति प्रेमी,और समाज के प्रति न्योछावर कार्यकर्ता थे। जोकि हमेशा सामाजिक कार्यों में तत्पर रहता थे। जिस दिन से किसान आंदोलन शुरू हुआ तब से ही राममेहर दिल्ली बोर्डरों पर दुध-लस्सी एवं जरूरत की चीजें पहुंचा रहा था । आज उन्हीं शहिदों की बदौलत कृषि के तीन काले कानूनों की लड़ाई हम जीत पाऐं तथा देश को एक बार फिर से गुलाम होने से बचा पाए जिनकी शहादत को किसान - मजदूर  बिरादरी हमेशा याद करती रहेगी । इस अवसर पर बाड्डो पट्टी टोल कमेटी द्वारा उनकी माता और उनकी विधवा पत्नी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर भी करें

www.thalkanews.com

सभी बीजेपी-जेजेपी के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। बाडोपट्टी टोल पर आन्दोलन जारी रहेगा। 9 दिसंबर को जेजेपी के स्थापना दिवस पर झज्जर रैली के विरोध में बड़ी संख्या में मजदूर-किसान महिलाएं बाडोपट्टी टोल से पहुंचेंगे।


इस अवसर पर सोमबीर पिलानिया, अजय नंबरदार, महेंद्र पिलानिया, दशरथ मलिक, बाली खरड़, कृष्ण धारीवाल, कृष्ण मलिक, संदीप चौधरीवास, समुंदर नंबरदार, प्रदीप मलिक राजकुमार ठोलेदार, सूबे सिंह बुरा राम प्रवेश धारीवाल, जगदीश हसनगढ़, अमर सिंह हिसार, रामफल बुरा ,उमेद छान, संदीप, राजेंद्र, वीरेंद्र, रामविलास, शांति, देवी ,नीतू, अमरजीत कुंडू, चंद्रसिंह  चाहर,कुलदीप नम्बरदार, रोहतास राजली, रामस्वरूप, धर्मपाल, ज्ञानीराम शर्मा, धोला जेवरा,राजू भगत सरसौद, सतबीर बलोदा, महासिंह सिंधु, प्रेमा चहल राजली, बलवान बैनीवाल, सरोज बिचपड़ी, चंद्रो,भूलो, अंग्रेजों आदि उपस्थित थे।

किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर भी करें

www.thalkanews.com

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |