स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के युवक से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, बिहार से 2 ठग गिरफ्तार

credit Card update: Youth from Hisar cheated in the name of increasing credit card limit, thug two arrested from Bihar

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 71982 रुपए की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार।



तहलका न्यूज, हिसार: सुनील कोहाड़। 

      हिसार साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 71 हजार 982 रुपए ठगने के मामले में दो आरोपियों पसनोली, बिहार निवासी नसीम अली उर्फ लालू और छपरा, बिहार निवासी रियाज को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 379/420 के तहत अंकित अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। 





   उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि  थाना साइबर में NCCRP पोर्टल से एक शिकायत प्राप्त प्राप्त हुई जिसमे एक लड़की ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बनकर फोटो स्टूडियो संचालक शिकायतकर्ता को फोन किया और कहा कि आपके पास अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का आफर है। आप एक्सिस बैंक की एप्लीकेशन में जाकर अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढा सकते हो। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने फोन में एक्सिस बैंक की एप्लीकेशन खोली और उस लड़की के कहे अनुसार डिटेल भर दी। परंतु क्रेडिट कार्ड की लिमिट नही बढ़ने पर फोन करने वाली लड़की ने शिकायतकर्ता के पास एक लिंक Smartcustomersolutions.online/axisbank/ भेज उसमे डिटेल भरने को कहा। शिकायतकर्ता ने उस लिंक में 1 लाख 25 हजार की लिमिट भरी तो उसके फोन पर 71 हजार 982 रुपए कटने का मेसेज आया।  




 शिकायतकर्ता द्वारा वापसी फोन करने पर उस लड़की ने फोन नही उठाया तो शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ। उप निरीक्षक पवन ने बताया कि दोनो  आरोपी अपने अन्य साथियों सहित क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लेकर लोगो को फोन कर ठगी करते है। पुलिस द्वारा की गई अब तक की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता को उपलब्ध करवाए गए लिंक से आरोपी नसीम अली उर्फ लालू का अकाउंट जुड़ा हुआ था। लिंक से द्वारा ठगे गए पैसे नसीम अली उर्फ लालू के अकाउंट में आते थे और वह एटीएम के माध्यम से निकलता था। पुलिस ने आरोपी नसीम अली उर्फ लालू से एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |