स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पेड़ पर लावारिस बंदूक व संदिग्ध थैला टंगा मिला

Fatehabad news today : Unclaimed gun and suspicious bag found hanging on a tree



तहलका न्यूज भूना । 


गांव पंचायत खासा पठाना की पंचायती जमीन में ढाणी गोपाल चोपटा से लगभग चार एकड़ दूर ढाणी सांचला रोड पर झाड़-बोझों के बीच एक पेड़ पर लावारिस बंदूक टंगी हुई मिली है और साथ में एक थैला टंगा हुआ है, जिसमें बंदूक में उपयोग होने वाली साम्रगी आदि मिली है। 





खासा पठाना की करीब आठ से अधिक पंचायती जमीन में नीम के पेड़ लगाए गए थे। इन पेड़ों के बीच पहाड़ी कीकर की खरपतवार बड़ी संख्या में पैदा हो गई, जिसको अब मौके से हटाकर फलदार पौधे लगाए जाने को लेकर सफाई अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार को पेड़ पर शिकार करने वाली बंदूक लटकी मिली, जो खराब बताई है। देर शाम को पेड़ पर एक और दूसरी बंदूक मिली है और साथ मैं थैला भी लटका हुआ है, जिसमें बंदूक में होने वाली सामग्री होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रुपेश चौधरी ने बताया कि लावारिस बंदूक मिलने की सूचना देर शाम को मिली है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर दिलबाग । सिंह को मौके पर भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |