स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद एसडीएम कार्यालय में वाहन रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का लाखों रुपए का गबन, डाटा ऑपरेटर

Hansi news Embezzlement of lakhs of rupees from Narnaund SDM office, vehicle registration and license fees.



तहलका न्यूज, नारनौंद : सुनील कोहाड़

 : हांसी सी.आई.ए. वन की टीम ने नारनौंद उपमंडल के डाटा ऑपरेटर को लाइसैंस फीस के लाखों रुपए का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान बुड़ाक निवासी विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से डाटा एकत्रित कर गहनता से पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।





ज्ञात रहे कि नारनौंद उपमंडल में ड्राइविंग लाइसैंस व वाहनों के पंजीकरण की सरकारी फीस में डाटा ऑपरेटर द्वारा लाखों रुपए का गबन किया था। उपमंडल अधिकारी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे कि एक जनवरी 2020 से 30 अप्रैल 2023 तक की सरकारी फीस की जांच की जाए। इस दौरान इस सीट पर विजय कुमार, लोहित, मनदीप वर्मा व मोनू ने अलग समय पर काम किया था। टीम ने जांच के दौरान इस मिलान के कार्य के डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार ने निर्धारित राशि रोकड़ के रूप में आवेदक से प्राप्त करके सरकार के हेड में डी.आई. टी. एस. के सर्विस एंड यूजर चार्जिज के रूप में नीयम से फीस को नियमानुसार विभाजित कर जमा करवाना था। लेकिन ऑपरेटर ने अपने कार्यकाल की ड्राइविंग लाइसैंस व मोटर वाहन पंजीकरण की सरकारी फीस के ट्रेजरी हैड में जमा किए गए चालान की प्रति द्वारा नागरिकों से प्राप्त फीस से मिलान के निर्देश दिए गए थे क्योंकि कैश काऊंटर पर फीस लेने से उससे डी.आई. टी. एस. के खाता में सरकारी हैड बैंक में जमा करवाने का कार्य ऑपरेटर द्वारा ही किया जाता था ।








ऑपरेटर विजय कुमार से ड्राइविंग लाइसैंस फीस जमा करवाने के बारे में पूछा तो ऑपरेटर ने बताया कि उसने यह फीस हिसार में जमा करवाई है और चालान फीस जिल्द करवा रखी है। परंतु डाटा एंट्री ऑपरेटर कि यह फीस कहीं पर भी जमा नहीं करवाई गई थी। इसके लिए डाटा ऑपरेटर को कार्यालय में भी बुलाया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। डाटा ऑपरेटर द्वारा 1 जनवरी 2020 से 12 जुलाई 2021 तक लगभग 53 लाख रुपए फीस का गबन पाया गया। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर नारनौंद पुलिस ने क्लर्क सुनील कुमार के बयान पर डाटा ऑपरेटर विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |