नारनौंद क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली व अन्य सामान चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
hansi news : Seven arrested in case of theft of tractor trolley from Narnaund area and bike from Hansi
तहलका न्यूज, नारनौंद: सुनील कोहाड़।
नारनौंद थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुंढाल निवासी कर्ण व राजेश के रूप हुई है। जिन्होंने खांडा खेड़ी निवासी राममेहर के ट्रैक्टर-ट्राली व सेंट्रिंग का सामान चोरी कर लिया था। जिनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस डिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व चोरी किया गया समान की बरामदगी की जाएगी।
एक अन्य मामले में हांसी सी.आई.ए. वन की टीम ने एक आरोपी को बाइक चोरी करने की आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान क्रांति चौक हांसी निवासी राहुल उर्फनेपाली के रूप में हुई जो की रोहतक से चोरी की गई बाइक बेचने की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार करके बाइक बरामद की और सी.आई.ए. की टीम ने अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
तहलका न्यूज हांसी।
वहीं हांसी शहर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय व सोनू के रूप में हुई, जिन्होंने आकाश वासी आर्य नगर के घर में घुसकर मोबाइल, गैस सिलैंडर व नकदी चोरी कर ली थी। इनको गिरफ्तार करके मोबाइल, गैस सिलैंडर आदि बरामद करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लाल सड़क हांसी । निवासी अनुज व राहुल के रूप में हुई है। जिन्होंने काला पत्थर हांसी निवासी ममता के घर में घुसकर अंगूठी, पाजेब व नगदी चोरी कर ली थी। जिनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks