हिसार जिले की इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 36.45 करोड़ रुपये मंजूर
haryana hisar news Rs 36.45 crore approved for strengthening of this road in Hisar district
तहलका न्यूज, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार तोशाम सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 36.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। प्रवक्ता ने बताया कि हिसार - तोशाम सड़क खनन क्षेत्र के तहत आती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की हालत खराब हो जाती है इसलिए सरकार ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण करने का निर्णय लिया है ताकि लंबे समय तक सड़कों की हालत सही रहे। खनन क्षेत्र होने के कारण इस सड़क पर यातायात अधिक है। मुख्यमंत्री ने हिसार में 6.50 किलोमीटर से 27.28 किलोमीटर ( गांव मिरका से खानक जिला सीमा तक) कुल 20.78 किलोमीटर लंबाई की सड़क के सुदृढीकरण कार्य को मंजूरी दी है। इस सड़क के सुधार से लोगों व आसपास के स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी। सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में सरकार ने कुल 4471 किलोमीटर लंबाई की 1737 सड़कों के सुधार के लिए 2203 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। वर्तमान में 1632 सड़कों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिनमें से 1384 सड़कों का कार्य आवंटित किया गया है। इनमें से 875 सड़कों पर काम शुरू हो चुका है और 90 सड़कों का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks