स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव माय्यड़ शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में झगड़ा, ईंट मारकर पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या |

 Tehalka News Hisar Fight between two friends while drinking alcohol in village Mayyar, killing former sarpanch son by hitting brick

फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने जुटाए सबूत 


तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़


हिसार जिले के गांव माय्यड़ में रात को शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में संदीप नाम के एक युवक ने अपने दोस्त एवं पूर्व सरपंच के बेटे विकास की एट मारकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पोस्ट मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है और पुख्ता सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 






पिता का आरोप : हत्या करने से पहले विकास ने फोन पर बताया था कि 250 रुपए के लिए संदीप उसकी हत्या कर देगा  

गांव माय्यड़ निवासी पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि उसका इकलौता बेटा विकास शुक्रवार को दिन में दो किसी काम से घर से बाहर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। घर पर उसकी बड़ी बेटी मंजू अपने बच्चों सहित अपने मायके आई हुई है। ‌ शनिवार की सुबह करीब 2:30 बजे विकास ने अपनी बहन के पास फोन मिलाया और बताया कि खरड़ रोड़ सुरेश सैनी की दुकान पर संदीप के साथ है।‌ संदीप उसके साथ 250 रुपए के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है साथ ही जातिसूचक गालियां दे रहा है। मंजू ने सोचा कि विकास मजाक कर रहा है पर वह सो गई। 





सुबह घर के बाहर निकला ओमप्रकाश तो गली में पड़ा मिला बेटे का शव 

ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकला तो उसके बेटे विकास का शव लहुलुहान अवस्था में गली में पड़ा हुआ था। ओमप्रकाश का आरोप है कि विकास के दोस्त संदीप ने उसके बेटे ईंट मारकर हत्या कर दी। 







विकास की बात को मजाक में नहीं लेती मंजू तो बच सकती थी विकास की जान 

मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिनमें 2 बेटियां बड़ी है और विकास सबसे छोटा बेटा था। उसने अपने तीनों बच्चों की शादी की हुई है। उसके बेटे विकास के लिए दो बेटियां और एक बेटा है। बच्चों की छुट्टियां होने के कारण उसकी बड़ी बेटी मंजू भिवानी से अपने गांव माय्यड़ में आई हुई है। क्या मंजू अपने भाई की बात को मजाक में नहीं लेती तो बच सकती थी विकास की जान ?





घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज वायरल 

घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत है और गली में बैठ कर व लेटकर कर आगे बढ़ रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में लड़ाई झगड़े जैसी कोई बात दिखाई नहीं दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 






मृतक की पत्नी व बहनों का रो रो कर बुरा हाल, हुई बेहौंश

पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश के बयान संदीप के खिलाफ हत्या का मामला जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात से पहले की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और विकास के शव को अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे थे तो विकास की पत्नी और उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कई बार मृतक की पत्नी व बहनें बेहोश होकर गिर पड़ी।



ये खबरें भी पढ़ें



पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला 


अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया

17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन 

एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत

महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |


पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |




  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |