स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जम्मू कटरा, जोधपुर व रावतसर के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा |

Tehalka News Haryana Roadways bus service will start for Jammu Katra, Jodhpur and Rawatsar

सिरसा से जम्मू कटरा, जोधपुर और रावतसर के लिए रोडवेज बस तैयार 


तहलका न्यूज सिरसा


रोडवेज बस में जम्मू कटरा, जोधपुर व रावतसर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब रोडवेज इन नए रूटों पर बसों का संचालन करेंगी। इससे इन स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं रोडवेज ने इन राज्यों के लिए परमिट की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है और फीस भी अदा कर दी है। जल्द ही इन स्थलों के लिए जाने वाले यात्रियों को सिरसा से बस मिल पाएगी। रोडवेज में बसों और चालक परिचालकों की कमी दूर होने के बाद रोडवेज ने नए रूटों पर बस का संचालन करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। रोडवेज की ओर से अभी सिरसा से जम्मू कटरा, सिरसा से रावतसर, सिरसा से जोधपुर व अन्य पर्यटन स्थलों पर बसों का संचालन करने के लिए रूट प्लान बनाया गया है। 





सिरसा से जम्मू कटरा जाना हुआ आसान 

इसके तहत ही रोडवेज ने संबंधित राज्य के डिपो के लिए परमिट को लेकर फीस भी अदा की है। वहीं सिरसा व डबवाली से सालासर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को जोड? को लेकर भी प्लानिंग बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। बता दे की सिरसा से जम्मू कटरा के लिए पहले सप्ताह में एक दिन रेलवे का संचालन होता है। ऐसे में अगर किसी यात्री को अन्य दिन जम्मू व कटरा के लिए जाना हो तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। परमिट मिलने के बाद रोडवेज की ओर से भी हर रोज बस का संचालन करने को लेकर तैयारी की गई है।





अब इन रुटों पर दौड़ने के लिए तैयार हरियाणा रोडवेज 

सिरसा से जम्मू कटरा, जोधपुर, रावतसर और अन्य कई धार्मिक स्थलों के लिए बसों का संचालन करने को लेकर प्लान बनाया है। इसके लिए परमिट संबंधी दस्तावेज भी दे दिए गए है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने वाले लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। संतलाल, डीआई, सिरसा डिपो 


ये खबरें भी पढ़ें



पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला 


अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया

17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन 

एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत

महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |


पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |




  






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |