जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार जा रहे जींद व हिसार जिले के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत |
tehalka News Haryana Four people of Jind and Hisar district going to Haridwar on Jeth Purnima died in road accident
गांव कमाचखेड़ा के लोगों के लिए शनिवार का दिन बना काल
तहलका न्यूज पानीपत, जींद, हिसार ।
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव कमाचखेड़ा के लोगों के लिए शनिवार का दिन काल बनकर आया क्योंकि जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार नहाने जा रहे गांव कमाचखेड़ा के लोगों को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें गंगा नहाने की बजाए खून से नहाना पड़ेगा। मंगल गीत गा रही गांव की महिलाएं अचानक चिखती चिल्लाती नजर आई। क्योंकि गांव से जो लोग जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे उनकी गाड़ी के एक्सीडेंट होने और चार लोगों की मौत की सूचना गांव में पहुंच चुकी थी।
• सरपंच बनने की खुशी में ग्रामीणों को ले जा रहा था जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार स्नान करवाने
पानीपत जिले के सनौली में हुए सड़क हादसे की सूचना जब गांव कमाचखेड़ा पहुंची तो गांव में एकदम मातम छा गया और खुशी का माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे में सरपंच की ताई कांता, चाची मुन्नी, साला अश्वनी और मौसी का लड़का मोहित की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमाचखेड़ा गांव का सरपंच संजय ने सरपंच के चुनावों में ग्रामीणों से वायदा किया था कि अगर वह गांव का सरपंच बनता है तो वह ग्रामीणों को हरिद्वार में स्नान करवाने के ले जाएगा। इसी चुनावी वायदा पूरा करने के लिए सरपंच संजय ग्रामीणों व अपने परिवार के लोगों को जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार नहाने के ले जा रह था। इसके लिए पिकअप गाड़ी बुक की हुई थी। पिकअप गाड़ी में लगभग 28 लोग सवार थे। जिसमें से गांव कमाच खेड़ा के 25 महिला एवं पुरुष हिसार से 2 और लिजवाना गांव से 1 युवक शामिल था। जैसे ही वे पानीपत के सनौली पहुंचे तो टायर में पेंचर हो गया और गाड़ी का टायर बदलने के लिए जब गाड़ी को एक तरफ लगाकर टायर बदल रहे थे।
ट्रक की टक्कर से पिक अप गाड़ी सवार चार की मौत, 20 घायल
ये खबरें भी पढ़ें
पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला
अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया
17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन
एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत
महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |
पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks