महम में युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या | चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज |
Tehalka News Rohtak In Meham, young man committed suicide by hanging himself in house
• जेब से मिला सुसाइड नोट, केस दर्ज
तहलका न्यूज रोहतक : ललीत
महम में एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को युवक की जेब से चार पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने कुछ लोगों ने नाम लिखकर दिए गए लाखों रुपए की उधारी नहीं मिलने के चलते परेशान होकर आत्महत्या करने बारे लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार
• लोगों को उधार दिए गए पैसे नहीं लौटाने व मिल रही धमकियों से परेशान था युवक
शुक्रवार रात को महम के वार्ड चार निवासी आनंद ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में परिजनों से पता किया। मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि आनंद ने कई लोगों को पैसे उधार दे रखे थे और इस बारे में उसने कई बार जिक्र किया था कि दिए गए उधार पैसे लोग वापिस नहीं कर रहे हैं और उसे धमकिया भी दे रहे हैं, जिससे आनंद काफी परेशान था।
इन लोगों को दिए थे उधार में लाखों रुपए
मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि आनंद ने सुसाइड नोट में लिखा है कि भरत ने 19-20 लाख, राजू ने 7- 8 लाख, हैप्पी आदमपुर ने 26 लाख व एक कार स्वीफ्ट व एएसआई गुरूप्रीत ने छह लाख रुपए लेकर न देने पर इन से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आनंद के एक लड़का व लड़की है। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से इस बारे में पता किया।
ये खबरें भी पढ़ें
पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला
अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया
17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन
एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत
महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |
पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks