ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, खरक गांव के युवक की मौत, एक घायल !
Tehalka news Rohtak truck hit bike, youth of Kharak village died, one injured
तहलका न्यूज रोहतक / ललीत
भिवानी रोड़ स्थित विश्वकर्मा चौक के पास एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिस पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया।
पुलिस के अनुसार खरक कला निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त जय कुमार के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से रोहतक आए थे और जब वह विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे संदीप व जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों द्वारा दोनो को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने जयकुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks