भिवानी बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े चलाई गोली |
tehalka news Bhiwani Bullet fired in broad daylight near Bhiwani bus stand
भिवानी के ओम गेस्ट हाउस में फायरिंग
तहलका न्यूज भिवानी
भिवानी में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने एक के बाद एक 2 जगह फायर कर दहशत फैला दी। बदमाश सैंडी गैंग से बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने एक होटल मालक और ट्रांसपोर्टर से फिरौती मांगी। सूचना के एसपी ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और जांच में लगी पुलिस टीमों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटा कर बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी में लगी है।
बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां
भिवानी में दिन दहाड़े फायरिंग का पहला मामला नए बस स्टैंड के नजदीक ओम गेस्ट हाउस का है। गेस्ट हाउस संचालक अंकित का कहना है कि बाइक पर 2 बदमाश आए। दोनों के पास हथियार थे। पहले उन्होंने हथियार उसके सिर में मारा और फिर फायर किया। इसके बाद कहा कि वो सैंडी गैंग से हैं। होटल चलाना है तो रोज 10 हजार रुपए देने होंगे। इसके बाद वो उसका फोन, सीसीटीवी, डीवीआर तोड़ कर फरार हो गए।
भारद्वाज के ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर भी फायर
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया व औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी, सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ कर मौके का मुआयना किया। तभी सूचना मिली की इन्हीं बदमाशों ने हालुवास गेट पर श्मशान घाट के नजदीक वीरेंद्र भारद्वाज के ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर भी एक फायर किया। बताया जाता है कि वहां अधिक लोग होने के चलते ये बदमाश उसे कोई धमकी नहीं दे पाए । औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 2 बाइक सवार बदमाशों ने फिरौती की मांग के लिए गेस्ट हाउस संचालक पर फायर कर तोड़फोड़ की है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। वहीं दिनदहाड़े दो जगह हुई फायरिंग के बाद भिवानी के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया के मौके पर पहुंचने और सख्ती से कारोबारी कुछ राहत में हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks