हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में इस साल से दो नए कोर्स होंगे शुरू |
Tehalka News Haryana Two new courses will start in government colleges of Haryana from this year
हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में राष्ट्रीय एवं साइबर सुरक्षा पर कोर्स डिफेंस जर्नलिज्म भी पढ़ाई जाएगी
तहलका न्यूज हरियाणा
राष्ट्रीय एवं साइबर सुरक्षा तथा डिफेंस जर्नलिज्म जैसे विषय भी पढ़ाये जाएंगे।
तहलका न्यूज हरियाणा
उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए जिला अंबाला के गवर्नमेंट कॉलेज, शहजादपुर तथा जिला सोनीप के गवर्नमेंट कॉलेज, खरखौदा में नेशनल एंड साइबर सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया है। इसके अलावा, गवर्नमेंट कॉलेज, खरखौदा तथा गवर्नमेंट कॉलेज, झज्जर में डिफेंस जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी करवाया जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कुल 37 सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स व विषय शुरू किए गए हैं। इसके अलावा, 9 कॉलेजों में सीटें भी बढ़ाई गई हैं। जिला फतेहाबाद के गवर्नमेंट कॉलेज रतिया, जिला गुरुग्राम के गवर्नमेंट कॉलेज, फर्रुखनगर और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 9, गुरुग्राम में 80-80 सीटें बढ़ाई गई हैं। जिला जींद के गवर्नमेंट कॉलेज, जींद में एम.कॉम. और गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशंस की 20-20 सीटें बढ़ाई गई हैं।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला कैथल के गवर्नमेंट कॉलेज, लदाना चाकू में बी.ए. में पंजाबी इलेक्टिव की 40 सीटें बढ़ाई गई हैं।इसी तरह, जिला करनाल में राजकीय महिला महाविद्यालय, बस्ताड़ा में बी.ए. पॉलीटिकल साइंस, ज्योग्राफी, हिस्ट्री की 20-20 सीटें तथा बी.ए. मैथमेटिक्स की 10 सीटें बढ़ाई गई हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में बी.एस.सी. नॉन मेडिकल कंप्यूटर साइंस तथा जिला महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल में एम.एससी. जूलॉजी की 20-20 सीटें बढ़ाई गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks