हांसी को जिला बनाने की मांग फिर गूंजने लगी, दूसरे दिन भी धरना जारी |
Tehalka News hansi demand to make Hansi district started echoing again, strike continued on second day as well
फाइल फोटो
तहलका न्यूज हांसी / सुनील कोहाड़
हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समय समिति ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने को प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में स्कूल संचालकों ने एकत्रित होकर समर्थन देने की घोषणा की। रामनिवास फौजी ने कहा कि वह अंतिम सांस तक जिला बनवाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
गौरतलब है कि हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति कई सालों से हांसी उपमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है। साल 2019 में समिति के प्रधान रामनिवास फौजी आमरण अनशन पर बैठे थे। उस समय शहरवासियों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए एक दिन हांसी बंद का आह्वान भी किया था।
इसके बाद फौजी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण आमरण अनशन स्थगित हो गया था। प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उनका पूर्ण रूप से समर्थन जिला बनाओ संघर्ष समिति को है। इस दौरान तेलू राम रामायण, रविंद्र अत्री, राजकुमार पाली, मास्टर राजबीर वर्मा, कर्ण सिंह राठौर, फतेह सिंह गुज्जर सहित काफी संख्या में लोगों ने धरने को समर्थन दिया।
ये खबरें भी पढ़ें
पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला
अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया
17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन
एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत
महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |
पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks