हांसी बस स्टैंड की घटना : युवक ने रोड़वेज परिचालक के सिर में मारी ईंट |
Tehalka News Hansi bus stand incident: Youth hurled brick at roadways operator's head
रोड़वज बस में चढ़ने से मना किया तो युवक ने परिचालक के सिर पर मारी ईंट
तहलका न्यूज हांसी : सुनील कोहाड़। बस स्टैंड पर एक युवक ने हरियाणा रोडवेज के परिचालक के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। परिचालक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल अनिल ने बताया कि वह हिसार से अजमेर जाने वाली बस में परिचालक है। बस अजमेर से वापस हिसार जा रही थी।
जैसे ही वह हांसी-भिवानी रोड़ पर गांव मिलकपुर व सिकंदरपुर में पहुंचे तो वहां पर सड़क पर बने ब्रेकर के चलते जब बस की गति धीमी हुई तो एक युवक बस में चढ़ने लगा। जिसे उन्होंने चढ़ने से मना कर दिया और कहा कि उनकी बस का यहां पर स्टॉपेज नहीं है। बस रोककर उसे उतार दिया। जिसके बाद उसने वहां बस पर ईंट व पत्थर मारे। जब वह हांसी में बस स्टैंड पर पहुंचे तो बस के पास ही खड़े थे। तभी उस युवक ने आकर उनके सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बस के चालक ने उन्हें संभाला और अस्पताल में दाखिल कराया। बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उक्त युवक का पीछा भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks