Tehalka News: विकास कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, पंच ने रुकवाया काम
Tehalka News Jind Substandard material used in development work, Panch stopped work,
किनाना गांव में निर्माण कार्य में हो रही थी घटिया सामग्री का प्रयोग | बीडीपीओ को दी शिकायत
तहलका न्यूज जुलाना : क्षेत्र के गांव किनाना में पंचायती जमीन पर चारदीवारी के काम में घटिया सामग्री प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। गांव के पंच ने इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी है। गांव में पंचायती जमीन पर चारदीवारी के काम को रूक वा दिया गया है। किनाना गांव के पंच सत्यवान ने बीडीपीओ को दी शिकायत में बताया कि गांव में चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें ईंटें काफी निम्न स्तर की 5 number ki प्रयोग की जा रही हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई को दी। इसके बाद भी ठेकेदार घटिया सामग्री लगाता रहा। इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी गई है। शिकायत के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द से जल्द मामले की गंभीरता से जांच की जाए और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
Ab Tak News : मंत्री जी आपका सुरक्षा कवच कहां है 300 लोगों की जान चली गई, सोशल मीडिया पर रेल मंत्री से जनता के सवाल
सूचना मिली थी कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। तुरंत काम को रोक दिया गया और घटिया ईंटों को वापस भेज दिया गया और दूसरी ईंट मंगवाई गई है। निर्माण कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कविता देवी, सरपंच किनाना।
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेज कर जांच की जाएगी। अगर जांच में ठेकेदार की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रतीक जांगड़ा, बीडीपीओ
ऐसे होता है गलत को सही बनाने का गोरखधंधा
ये खबरें भी पढ़ें
पिता की मौत के सालों बाद घर में आने वाली खुशी का माहौल मातम में बदला
अंतरिक्ष में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया
17 साल बाद पीजीटी संस्कृत के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को ढाई माह बाद भी नहीं मिले स्टेशन
एचसीएस भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने रिज्लट जारी करने पर आयोग को दी हिदायत
महम चौबीसी के गांव की महिला की जुलाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों मौत |
पहलवानों के समर्थन में हिसार, नारनौंद, बरवाला में प्रदर्शन, रोहतक में बुलाई मीटिंग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks