सूंडी से प्रभावित फसलों की स्पैशल गिरदावरी को लेकर किसानों ने दिया धरना
Farmers staged protest regarding special girdawari of crops affected by grub.
![]() |
गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। |
तहलका न्यूज, सिरसा। जिला में गुलाबी सूंडी के कारण नरमे की खराब हुई फसल के मुआवजे, स्पैशल गिरदावरी व गांव ओंढां ब्लॉक का वर्ष 2022 का बाकी बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय में धरना दिया और ज्ञापन सौंपा।
आत्माराम झोरड़ ने बताया कि जिला भर में नरमा की फसल में गुलाबी सुंडी से बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए नुकसान की भरपाई के लिए उनकी प्रशासन से मांग है कि खराब हुई फसलों की स्पैशल गिरदावरी करवाई जाए। इसके अलावा गांव ओढां ब्लॉक का बाकी बचा हुआ वर्ष 2022 का बीमा क्लेम भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नरमे के बीज में भी सुधार करवाया जाए, ताकि किसानों को आगे गुलाबी सुंडी का सामना न करना पड़े। हरियाणा किसान मंच प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि किसानों को अच्छी खाद व स्प्रे का वितरण सुनिश्चित किया जाए और अपनी फसल के लिए समय पर डीएपी खाद व यूरिया जो कि समय पर नहीं मिल पाती है, वह भी पूरी मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि बाजार में जो नकली स्प्रे व नकली बीज कंपनियां पकड़ी जाती हैं, उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि किसी किसान का नुकसान ना हो। इस अवसर पर लाल सिंह मलड़ी, रूप सिंह नागोकी, मग्गर ङ्क्षसह कुरंगावाली, सतनाम सिंह पंजुआना, रतनलाल, अजय नेहरा, आरसी झोरड़, पालीराम झोरड़, अनिल केहरवाला, कर्ण केहरवाला, नरेश नथोर, सुरजीत, धर्मपाल, विनोद नुहियांवाली आदि किसान उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...
फास्ट खबरों के लिए हमें फोलो करें
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रेड कर पुलिस ने महिला व 3 युवक पकडे़; मकान मालिक मौके से फरार
हांसी में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया ये कारण
नारनौंद क्षेत्र में किसान की हत्या, पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटवारी 20 हजार रिश्वत लेता पकड़ा: नक्शा पास करने के लिए हुई थी 40 हजार में डील; ACB ने रंगेहाथ दबोचा
जींद में चाकू मारकर युवक की हत्या: शव को बाइक सहित नहर में बहाया; एक हत्यारोपी काबू, शव की तलाश जारी
हिसार में नशा तस्कर को कोर्ट आज सुनाएगी सजा; पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
फतेहाबाद में ट्रैक्टर के इंजन में घुसा कोबरा: जहरीले सांप से लोगों में हड़कंप | Ab Tak News
CM मनोहर लाल आज रोहतक में: पहली बार जिले में करेंगे जनसंवाद, प्रशाासन अलर्ट; ड्रोन पर पाबंदी लगी
OYO होटल में रेड: पुलिस ने 6 युवक और 5 लड़कियां पकड़ीं; मौके से संदिग्ध सामान बरामद


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks