हांसी में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया ये कारण
Young man hanged himself in Hansi
मानसिक परेशानी के चलते युवक ने घर में लगाई फांसी
तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़।
हांसी की जगदीश कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक 39 वर्षीय अनिल कुमार की पत्नी सिसाय बोलान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
परिजनों के मुताबिक मृतक अनिल की एक बहन कैंसर की मरीज हैं और अनिल को अपनी बहन को कैंसर होने के बारे में कुछ दिन पहले ही पता चला था। बहन को कैंसर होने के बारे में पता चलने के बाद से ही अनिल कुमार मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और कुछ समय से उसका इलाज भी चल रहा था। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल की पत्नी व दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे और वह स्वयं सत्संग भवन में सेवा के लिए गया था। दोपहर को जब वह वापस आया तो अनिल की मां, उसके बच्चे बाहर बैठे हुए थे।
अनिल अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसकी मां बच्चों के साथ घर के अंदर पहुंची तो अनिल पंखे के हुक में चुन्नी के फंदे के साथ लटका हुआ दिखाई दिया। बेटे को लटकते देख उसके द्वारा शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग वहां पर पहुंचे और आनन-फानन में अनिल को फंदे से उतार कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...
फास्ट खबरों के लिए हमें फोलो करें
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रेड कर पुलिस ने महिला व 3 युवक पकडे़; मकान मालिक मौके से फरार
नारनौंद क्षेत्र में किसान की हत्या, पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पटवारी 20 हजार रिश्वत लेता पकड़ा: नक्शा पास करने के लिए हुई थी 40 हजार में डील; ACB ने रंगेहाथ दबोचा
जींद में चाकू मारकर युवक की हत्या: शव को बाइक सहित नहर में बहाया; एक हत्यारोपी काबू, शव की तलाश जारी
हिसार में नशा तस्कर को कोर्ट आज सुनाएगी सजा; पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
फतेहाबाद में ट्रैक्टर के इंजन में घुसा कोबरा: जहरीले सांप से लोगों में हड़कंप | Ab Tak News
CM मनोहर लाल आज रोहतक में: पहली बार जिले में करेंगे जनसंवाद, प्रशाासन अलर्ट; ड्रोन पर पाबंदी लगी
OYO होटल में रेड: पुलिस ने 6 युवक और 5 लड़कियां पकड़ीं; मौके से संदिग्ध सामान बरामद


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks