स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मांगों को लेकर सडक़ पर उतरे बिजली कर्मचारी

 Electricity workers took to the streets with demands in Haryana 

 1 अक्तूबर से बिजली मंत्री आवास पर डालेंगे पड़ाव



तहलका न्यूज सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों के सिलसिले में कर्मचारी नेता सुखदेव सिंह व बाबूलाल की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंच संचालन लखबीर सिंह ने किया।






यूनियन के कर्मचारी नेता अविनाश चंद्र ने कहा कि बीते 28 सितंबर को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के साथ हरियाणा हाउस चंडीगढ़ में कर्मचारी नेताओं की मांगों को लेकर मीटिंग हुई। बैठक में यूनियन ने अपनी मंत्री स्तर की सभी 16 मांगों पर विस्तार से बात रखी जिसमें बिजली निगम को बचाने, कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम से बाहर रखने, ईएसआई सेवा से बाहर होने पर उसके परिवार को स्वास्थ्य सुविधा देने, वेतन भत्ते पक्के कर्मचारियों के समान देने, एक्सग्रेसिया का लाभ देने, पहले 5 वर्ष व अंतिम 6 वर्ष की शर्त को हटाने, एक्सग्रेसिया नौकरी के लिए योग्यता हरियाणा सरकार के बराबर करने, बिजली दुर्घटनाओं को शून्य पर लाने, वर्क लोड के अनुसार कम से कम 70 हजार नियमित कर्मचारियों की भर्ती करने, ट्रांसफार्मर रिपेयर सहित सभी कार्य स्वयं निगम द्वारा करने, एनपीएस में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा देने, ड्राइंग सेक्शन सहित किसी भी काडर को डिमिनिशिंग काडर में न डालने सहित अन्य आवश्यक मांग शामिल थी।





 उन्होंने कहा कि यूनियन की मांगों पर एसीएस एके सिंह का रवैया व रुख कर्मचारियों व जनता से जुड़ी मांगों के प्रति अति नकारात्मक व निंदनीय था। कुछ मांगें जो निगम व मंत्री स्तर पर ही हल हो सकती थी, उन पर भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, बल्कि टाल मटोल करने के लिए कमेटी बनाने व देख लेने की बात कही गई। अविनाश चंद्र ने कहा कि मीटिंग में एसीएस के रुख से यूनियन ने महसूस किया कि वे नहीं चाहते थे कि सौहार्दपूर्ण बातचीत हो और मंत्री स्तर की मांगों का समाधान हो। इसलिए बिजली मंत्री व एसीएस के इस प्रकार के रवैये को देखते हुए वार्ता समिति ने वहीं पर मीटिंग करके निर्णय लिया है कि यूनियन द्वारा घोषित आंदोलन जारी रहेगा। इस कड़ी में अब आगामी 1 अक्तूबर से पूर्व घोषित कार्यक्रमों के अनुसार बिजली मंत्री के कैंप कार्यालय सिरसा पर पड़ाव शुरू किया जाएगा। 





शुक्रवार को निगम के प्रदर्शन में मदनलाल, सुरजीत सिंह बेदी, अविनाश चंद्र, सतबीर कुंडू, जितेंद्र सिंह, अजय पासी, मीत चंद, विजय मजोका, राजेश भाकर, मदनलाल खोथ, कमलेश जेई, करणी सिंह, राजकुमार गुर्जर, हरिकिशन, ताराचंद, शीशपाल, अशोक शर्मा, गिरधारी लाल, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, सुनील महला, गुलबाग सिंह, राजकुमार, जगतार सिंह, रोहताश शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुभाष डिंग सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।



खबरें और भी हैं...

फास्ट खबरों के लिए हमें फोलो करें

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रेड कर पुलिस ने महिला व 3 युवक पकडे़; मकान मालिक मौके से फरार

हांसी में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया ये कारण

नारनौंद क्षेत्र में किसान की हत्या, पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक व्यक्ति ने पूर्व पत्नी के साथ की मारपीट: सूचना मिलने पर नहीं पहुंची पुलिस; ग्रामीणों ने लगाया हांसी चंडीगढ़ मार्गं जाम

पटवारी 20 हजार रिश्वत लेता पकड़ा: नक्शा पास करने के लिए हुई थी 40 हजार में डील; ACB ने रंगेहाथ दबोचा

सिरसा में छात्रों ने जलाया CDLU वीसी का पुतला: डीएमसी में खामियों को लेकर विरोध प्रदर्शन; बोले-एग्जाम ब्रांच वाले कर्मी डराते हैं

जींद में चाकू मारकर युवक की हत्या: शव को बाइक सहित नहर में बहाया; एक हत्यारोपी काबू, शव की तलाश जारी

हिसार में नशा तस्कर को कोर्ट आज सुनाएगी सजा; पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार

फतेहाबाद में ट्रैक्टर के इंजन में घुसा कोबरा: जहरीले सांप से लोगों में हड़कंप | Ab Tak News

रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव: कल से 33 ट्रेनों की समय सारणी बदल जाएगी; 15 ट्रेनों में 5 मिनट का परिवर्तन

CM मनोहर लाल आज रोहतक में: पहली बार जिले में करेंगे जनसंवाद, प्रशाासन अलर्ट; ड्रोन पर पाबंदी लगी

अंबाला में जन्म के बाद फेंका नवजात बच्चा: रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला, साथ में था बैग; पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे

OYO होटल में रेड: पुलिस ने 6 युवक और 5 लड़कियां पकड़ीं; मौके से संदिग्ध सामान बरामद

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |