नारनौंद क्षेत्र में किसान की हत्या, पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Farmer murdered in Narnaund area, police arrested two accused in the murder case.
शराब के नशे में गाली-गलौच करने पर कर दी थी हत्या, गांव पुट्टी का मामला
तहलका न्यूज, नारनौंद : सुनील कोहाड़।
नारनौंद क्षेत्र के गांव पट्ठी में एक सप्ताह पहले किसान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही प्रदीप व विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है। कि रविवार की रात को मृतक कुलदीप, प्रदीप व विनोद ने एक साथ बैठकर शराब पी थी और शराब के नशे में गाली-गलौच होने पर प्रदीप व विनोद ने लाठी व डंडे से हमला कर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।
गौरतलब है कि रविवार को गांव पठ्ठी निवासी किसान कुलदीप देर रात तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन मोबाइल पर घंटी बजती रही उसने फोन नहीं उठाया।
सुबह कुलदीप का शव गांव में बैंक के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मृतक के भाई अनिल के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
इस संबंध में बास थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गई लाठी व डंडे बरामद किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...
फास्ट खबरों के लिए हमें फोलो करें
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रेड कर पुलिस ने महिला व 3 युवक पकडे़; मकान मालिक मौके से फरार
हांसी में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया ये कारण
पटवारी 20 हजार रिश्वत लेता पकड़ा: नक्शा पास करने के लिए हुई थी 40 हजार में डील; ACB ने रंगेहाथ दबोचा
जींद में चाकू मारकर युवक की हत्या: शव को बाइक सहित नहर में बहाया; एक हत्यारोपी काबू, शव की तलाश जारी
हिसार में नशा तस्कर को कोर्ट आज सुनाएगी सजा; पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
फतेहाबाद में ट्रैक्टर के इंजन में घुसा कोबरा: जहरीले सांप से लोगों में हड़कंप | Ab Tak News
CM मनोहर लाल आज रोहतक में: पहली बार जिले में करेंगे जनसंवाद, प्रशाासन अलर्ट; ड्रोन पर पाबंदी लगी
OYO होटल में रेड: पुलिस ने 6 युवक और 5 लड़कियां पकड़ीं; मौके से संदिग्ध सामान बरामद



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks