स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या है सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा बिमा योजना का लाभ कैसे उठाएं

What is Social Security Insurance Scheme, how to take advantage of Social Security Insurance Scheme

 परिवार के लिए विकट परिस्थिति में सुरक्षा कवच है सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना : डीसी

- डीसी राहुल हुड्डा ने जरूरतमंद नागरिकों से सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना से जुडऩे की अपील


तहलका न्यूज। 

सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना परिवार के लिए विकट परिस्थिति में सुरक्षा कवच का काम कर रही है। सामाजिक सुरक्षा योजना नागरिकों के बैंक खातों से जुड़ी होती है। सड़क हादसों में होने वाली अकाल मौत और अंग-भंग होने पर आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ पेंशन योजना का लाभ भी इस योजना में शामिल है। खाता धारक को सालाना मामूली-सी प्रीमियम राशि देनी होती है, लेकिन मुश्किल समय में परिवार को मिलने वाली यह राशि बड़ी ही राहत प्रदान करती है। यह जानकारी डीसी राहुल हुड्डा ने दी।








उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजना के नाम से बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। सामाजिक सुरक्षा योजना में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा  योजना और अटल पेंशन योजना शामिल हैं। ये सभी योजनाएं आमजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो विकट परिस्थिति में बहुत ही सहायक साबित होती हैं। इन योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके बैंक में खाते होते हैं और इन योजनाओं के लिए निर्धारित राशि सालाना प्रीमियम के तौर पर अदा करते हैं। इस योजना से जुडऩे के लिए अपने संबंधित बैंक में फार्म भरकर देना होता है। इसके बाद खाता धारक इस योजना से जुड़ा रहता है।






महज 20 रूपए में मिलता है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ :
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ लेने के लिए महज 20 रुपए सालाना प्रीमियम देना होता है। 18 से 70 वर्ष तक इस योजना से जुड़ सकते हैं। हादसे में मृत्यु होने पर इस योजना से जुड़े परिवार को दो लाख रुपए बीमा कवर के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा किसी हादसे में एक हाथ या एक पैर या एक आंख खत्म होने पर अथवा दोनों हाथ, दोनों पैर या दोनों आंख जाने पर एक लाख रुपए पीड़ित को मिलते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक के परिजनों द्वारा या हाथ-पैर गंवाने वाले व्यक्ति द्वारा हादसा होने के 30 दिन के अंदर-अंदर अपने संबंधित बैंक में सूचना देनी जरूरी है।

खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें

गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले

राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News

नूंह में शोभायात्रा पर अड़े हिंदू संगठन, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, किले में तब्दील जिला, 29 तक इंटरनेट बंद

क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?

बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर

मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया

अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे

हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था

पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |