जींद में चलती बस से छात्र को गिराने के मामले में रोड़वेज के चार सब इंस्पेक्टर व बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Case registered against four sub-inspectors of roadways and bus driver for dropping student from moving bus in Jind
गोहाना रोड़ फ्लाइओवर के पास बस से गिराया था छात्र
तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़।
चलती बस में छात्र से बदतमीजी कर उसे चलती बस से गिरने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडवेज विभाग के चार सब इंस्पेक्टर सहित बस के चालक के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस शिकायत में खरक रामजी निवासी रोबिन ने बताया कि वह जींद के राज के महाविद्यालय में बीए का छात्र है। कॉलेज से अभी तक उसका बस पास नहीं बन पाया है जिसके कारण वह हर रोज बस में टिकट लेकर सफर तय करता है और कॉलेज अपनी पढ़ाई करने के लिए आता है। 24 अगस्त को वह हर रोज की तरह पिल्लूखेड़ी मंडी से वाया आसन, खरक रामजी गांव के रास्ते जींद आने वाली बस में सफर कर रहा था।
बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण वह खिड़की में लटका हुआ था। जैसे ही बस गोहाना रोड पर पांडू पिंडारा फ्लाइओवर के पास पहुंची तो वहां पर रोडवेज विभाग चैकिंग टीम खड़ी हुई थी। जैसे ही चेकिंग के लिए बस आराम से हुई तो चेकिंग अभियान के सदस्यों ने उसका नीचे गिरा दिया जिसके कारण उसे गंभीर चोटें लगी।
रोबिन ने आरोप लगाया कि उसके नीचे गिरते ही रोडवेज विभाग प्राइम टीम के सदस्यों ने उसे लातों से मारना शुरू कर दिया। काफी देर मारपीट करने के बाद जब उसकी टीम के सदस्यों ने उसकी तलाश लिए तो उसके जेब से बस टिकट और रुपए बरामद हुए उनको देखकर फ्लाइंग टीम के सदस्य मौके से फरार हो गए।
इनके खिलाफ मामला दर्ज
बस में सवारी यात्रियों व उसके सहपाठियों ने गंभीर रूप से घायल रॉबिन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। रोबिन ने बताया कि वो सेवा में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था लेकिन रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अनफिट हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्र रोबिन की शिकायत पर रोडवेज के सब इंस्पेक्टर विरेंद्र कुंडू, राजेंद्र शर्मा, सतपाल, रामकुमार तथा बस चालक नरेश के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच की जा रही: थाना प्रभारी सिविल लाइन थाना प्रभारी दिवान सिंह ने बताया कि घायल छात्र ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर रोडवेज के चार सब इंस्पेक्टरों समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें
गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले
राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News
क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?
बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर
मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया
अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे
हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था
पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks