स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम के विधायक बलराज कुंडू की बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

 Rohtak ki taaja khabar : Bike rider dies after coming under bus of Meham MLA Balraj Kundu

महम हल्के के गांव की छात्राओं को स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी लाने ले जाने के लिए लगाई हुई है बसें



तहलका न्यूज रोहतक। 


महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा पढ़ने वाले छात्राओं को उनके गांव से शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए लगाई गई बस के नीचे एक बुलेट बाइक सवार युवक आ गया। जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज कर जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे की सूचना मिलते हैं विधायक बलराज कुंडू पीजीआई रोहतक रवाना हो गए। 






मिली जानकारी के मुताबिक महम चौबीसी के ग्रामीण अंचल की छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर सकें और उनको अपने शिक्षण संस्थानों में आने जाने में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए विधायक बलराज कुंडू ने समाज सेवा के नाम पर अपने हल्के के प्रत्येक गांव की पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू की हुई है। सोमवार को विधायक बलराज कुंडू की बस (HR46E-8729 ) छात्राओं को लेकर रोहतक जा रही थी गांव बहू जमालपुर के पास एक बुलेट बाइक ( HR15E-4430 ) सवार बस को ओवरटेक कर रहा था तो बाइक फिसल गई और युवक बस के नीचे आ गया। के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे 9 पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। 






हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। मृतक युवक की पहचान महम चौबीसी के गांव भैणी सुरजन निवासी अमित के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक के लिए रवाना हो गए। मृतक युवक अमित के परिजन इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते ऐसा बताया जा रहा है। बहु अकबरपुर थाना पुलिस परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करने में जुटी टी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |