हिसार में पीएनबी बैंक में हड़कंप, गार्ड ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी
Hisar ki taaja khabar : Stir in PNB Bank in Hisar, PNB Bank guard commits suicide, police engaged in investigation
डाबड़ा चौंक की PNB Bank ब्रांच के बाथरूम में किया सुसाइड
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार के डाबड़ा चौंक स्थित पीएनबी बैंक शाखा में उस समय हड़कंप मच गया। जब बैंक कर्मचारियों ने शाखा के बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बैंक कर्मचारी सूचना अर्बन अस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा खोल कर देखा तो कैश वैन के साथ आए सिक्योरिटी गार्ड ने अज्ञात परिस्थितियों में खुद को सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर गहनता से जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव डाया निवासी 51 वर्षीय नरेश कुमार हिसार के बस स्टैंड के पास स्थित पीएनबी बैंक शाखा में गार्ड के रूप में तैनात था। इन दिनों उसकी ड्यूटी कैश वैन के साथ लगी हुई थी। सोमवार दोपहर को करीब 1:30 बजे कैश वैन के साथ नरेश डाबड़ा चौक स्थित पीएनबी शाखा में कैश लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान नरेश बैंक शाखा के बाथरूम में चला गया और वहीं पर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया।
गोली चलने की आवाज सुनते ही पीएनबी बैंक शाखा में हड़कंप मच गया और बैंक कर्मचारी तुरंत ही बाथरूम की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह दरवाजा नहीं खुल पाए तो बैंक कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस की डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस से सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया जिसे मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेज दिया।
गार्ड नरेश ने किन परिस्थितियों में और किन कारणों से खुद को गोली मार कर सुसाइड किया है। इसकी जांच के लिए पुलिस की टीम लगातार उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस की कैश वैन में उसके साथ रहने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ करने में लगी हुई है। ताकि नरेश के सुसाइड करने के असली कारणों का पता चल सके और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks