बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर
Barwala News: team that went to install electricity meters in the village near Barwala was attacked
खरक पूनिया गांव में बिजली कर्मचारियों का विरोध
तहलका न्यूज बरवाला, सुनील कोहाड़।
बिजली निगम की टीम बरवाला क्षेत्र के गांव खड़कपुरिया में नए बिजली मीटर लगाने के लिए रविवार को गई थी। जैसे ही बिजली निगम की टीम ने नए मीटर लगाने का कार्य शुरू किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आरोप है कि गांव की महिलाओं ने ईंट मारकर नए बिजली के मीटर को तोड़ दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वह गांव में किसी भी सूरत पर नए मीटर नहीं लगने देंगे। बरवाला पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज करके जा शुरू कर दी है।
जगमग गांव योजना के तहत हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव खड़कपुरिया में नए बिजली मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक गांव में करीब 700 बिजली मीटर नहीं लगाए जाएंगे और इसका कार्य शुरू किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बिजली निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंची और बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
बिजली निगम के कर्मचारियों का आरोप है कि जैसे ही इस काम की भनक गांव की महिलाओं को लगी तो महिलाओं के एक धड़े ने इसका विरोध करते हुए नए बिजली मित्रों को एट मार कर अस्टीग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं ने बिजली की नई केवल को भी तहस-नहस करते हुए कहा कि उनके घरों में जो बिजली के मीटर लगे हुए हैं वही उचित है और वह भविष्य में भी बिजली के बिल नहीं भरेंगे।
ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि जब भी प्रदेश में सरकार बदलती है तो सरकार अपनी चाहती कंपनी के बिजली मीटर लगाने का कवायत शुरू कर देते है। ताकि अपने चाहे तो को फायदा पहुंचा जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार जगमग योजना के तहत अधिक बिजली देने की बात करती है तो दूसरी तरफ जिन गांवों में यह स्कीम लागू हो चुकी है उन गांव में उमेश भाई गर्मी में बिजली ना के बराबर मिलती है। जबकि सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत और खपत गर्मी के मौसम में होती है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें तो सरकार को इतना ही तो बिजली मीटर बदलने की बार-बार जरूरत पड़ेगी और ना ही बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी करनी पड़ेगी। क्योंकि जितनी लागत बार-बार बिजली मीटर लगाने और केवल लगाने से हो रही है उसको छोड़कर बिजली के दरों को कम कर दिया जाए और गर्मी के मौसम में प्राप्त बिजली दी जाए तो हर कोई बिजली बिल भरने से पीछे नहीं हटेगा और ना ही गांव व शहरों में बिजली की चोरी होगी।
बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
मेवा सिंह की पत्नी सता, सत्यावान की पत्नी दिवाना, अजमेरा की पत्नी मनफूल, नरेंद्र की पत्नी, मांगिया, रामफल की पत्नी, टेकचंद की पत्नी, वीरेंद्र की पत्नी, मोटा की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें
गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले
राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News
क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?
बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर
मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया
अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे
हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था
पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks