हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था
Hisar crime news : Deadly attack on a young man at the bus stand in Hisar: The girl had called him to meet
भाइयों ने किया हमला, होमगार्ड ने 2 हमलावर दबोचे
तहलका न्यूज हिसार।
हिसार बस स्टैंड पर एक युवक पर युवती के भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के सिर पर हेलमेट और चाकू से वार किए। जिससे कि वह लहूलुहान हो गया। बस स्टैंड पर युवक को पीटते और भीड़ इकट्ठी होती देख होमगार्ड जवान प्रवीण आया और उसने बहादुरी से दो युवकों को काबू कर लिया। वो वह दोनों को पकड़कर पुलिस चौकी में ले गया। पीड़ित युवक प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने युवती के भाई अमित, आशीष और एक अन्य युवक वीरेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
भिवानी में मिलने के लिए बुलाया
प्रशांत ने पुलिस को शिकायत दी कि वह प्राइवेट कंपनी में सेल्स ऑफिसर है। हिसार के ही एक गांव की एक युवती 11 साल से उसकी जानकार है। 26 अगस्त 2023 को युवती का फोन आया और उसने उभिवानी में मिलने के लिए बुलाया। वह बाइक पर सवार होकर भिवानी पहुंचा।
दोनों के बीच हुई कहासुनी
वहां पर राजीव गांधी विश्वविद्यालय में युवती मिली। वहां पर उसके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती बस में सवार होकर हिसार के लिए निकल गई। वह भी अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए चल पड़ा। शाम पौने 6 बजे जब वह जीजेयू के पास पहुंचा तो युवती ने फोन करके हिसार बस स्टैंड पर बुलाया।
चाकू से पीठ और छाती पर किए वार
बस स्टैंड पर पुरुष और महिला शौचालय के पास युवती खड़ी थी। प्रशांत जब उसके पास जा रहा था, तभी युवती के भाई अमित, आशीष के साथ वीरेंद्र व अन्य लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। युवकों ने प्रशांत से हेलमेट छीनकर उसके सिर पर मारे और चाकू से छाती, सिर व पीठ पर वार किए।
3 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
प्रशांत की पिटाई होती देखकर होमगार्ड जवान प्रवीण उनकी ओर भागा और उसने 2 हमलावरों को काबू किया। पुलिस ने प्रशांत की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें
गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले
राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News
क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?
बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर
मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया
अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे
हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था
पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks