स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया

 Mother live-in partner took daughter away, Woman said - took away the intention of marriage

पति के जाने के बाद साथ ही रह रहा था आरोपित युवक 



तहलका न्यूज पानीपत।

हरियाणा के पानीपत शहर में किला थाना क्षेत्र से सातवीं कक्षा की छात्रा को एक युवक शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोपी युवक, छात्रा की मां का लिविंग पार्टनर था। जोकि महिला के पति के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से जाने के बाद उसके संग रहने लगा था। महिला 3 बच्चों की मां है। जिसमें दो बेटे व एक बड़ी बेटी है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि बड़ी बेटी पूनम (काल्पनिक नाम) की उम्र 15 साल 8 माह है। महिला ने बताया कि उसका पति 2022 में उसे छोड़कर चला गया था। जिसके बाद उसकी जान पहचान दीनानाथ कॉलोनी में रहने वाले विनोद नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। विनोद का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया था।






मां काम पर गई थी, पीछे से भगा ले गया आरोपी

25 अगस्त को महिला अपने काम पर गांव भैंसवाल में सुबह 9 बजे चली गई थी। उसकी बेटी पूनम घर पर ही थी। उसने सुबह करीब 11 बजे अपनी पड़ोसन को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो पड़ोसन ने बताया कि कमरा खुला हुआ है और पूनम घर पर नहीं है।





सूचना मिलते ही महिला तुरंत काम से घर पहुंची। जहां पहुंचने पर उसने जांच-पड़ताल की। जिस दौरान सामने आया कि उसकी बेटी को विनोद शादी की नीयत से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है।

खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें

गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले

राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News

नूंह में शोभायात्रा पर अड़े हिंदू संगठन, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, किले में तब्दील जिला, 29 तक इंटरनेट बंद

क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?

बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर

मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया

अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे

हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था

पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?

source link 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |