स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले गांव में चाचा की हत्या कर भागा भतीजा गिरफ्तार

 Jind news Hindi: Nephew arrested after killing uncle in Jind district


DSP बोले- इस पर आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं 4 केस, जमानत पर था



तहलका न्यूज जींद। 


जींद जिले के गांव गतौली में व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 









डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अमित का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और शराब पीने का भी आदी है। 25 अगस्त की रात को भी वह शराब के नशे में धुत्त होकर बोलेरो गाड़ी लेकर खेतों में परिवार के ही चाचा राममेहर के पास गया था। वहां पर राममेहर ने उसको शराब नहीं पीने की नसीहत दी तो उसे नागुजार लगी तो उसने अपने चाचा राममेहर के साथ झगड़ा कर लिया। उसके बाद अमित ने राममेहर को गाड़ी से टक्कर मारी और लोहे की राड से हमला करके उसकी हत्या कर दी थी।


डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपित अमित बोलेरो गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत ही नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और पुलिस ने आरोपित अमित का पीछा करके उसे पकड़ लिया। अमित पर इससे पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज हैं। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। 


गौरतलब है कि आरोपित युवक का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है। इसके भाई सुमित उर्फ ढिल्लू की भी वर्ष 2020 में शराब ठेके के विवाद में गांव खरकरामजी में हत्या हो गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।ंं


खबरें ओर भी हैं, पढ़ें और शेयर करें

गुंडों की सेवा में हरियाणा पुलिस ! पुलिस थाने में आरोपियों की खातिरदारी, पिलाया दूध और खिलाए केले

राखी बांधने के बहाने कथित किन्नर को घर बुलाया, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला- Ab Tak News

नूंह में शोभायात्रा पर अड़े हिंदू संगठन, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, किले में तब्दील जिला, 29 तक इंटरनेट बंद

क्या नूंह में फिर से फैल रहा तनाव ? 28 अगस्त को VHP की शोभा यात्रा के बीच प्रशासन की क्या है तैयारी?

बरवाला के नजदीकी गांव में बिजली मीटर लगाने गई टीम पर हमला, महिलाओं ने ईंट मारकर तोड़े नए बिजली मीटर

मां का लिव-इन पार्टनर बेटी भगा ले गया: महिला बोली- शादी की नीयत ले गया

अंतिम संस्कार में अब गोबर की ईंटों का इस्तेमाल, सफल रहा 11वीं की छात्रा का आइडिया, ये हैं फायदे

हिसार में बस स्टैंड पर युवक पर जान लेवा हमला : युवती ने मिलने बुलाया था

पड़ोस की युवती से शादी के लिए सिरफिरे आशिक का हाई वॉल्टेज ड्रामा, जानें फिर क्या हुआ ?


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |