स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जाने चंद्रयान -3 कहां तक पहुंचा, चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में लगेंगे इतने दिन

 Know how far Chandrayaan-3 has reached, it will take so many days to reach the moon's orbit

चंद्रयान- 3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला, चंद्रमा की ओर बढ़ा अब चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में लगेंगे करीब 5 दिन



तहलका न्यूज / एजेंसी

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान- 3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल गया है और अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को मंगलवार तड़के अंजाम दिया गया। इससे चंद्रयान- 3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर 'ट्रांसलूनर' कक्षा में चला गया और चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ने लगा। उसे अब चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में करीब 5 दिन लगेंगे।


अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, 'इसरो टेलीमैट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नैटवर्क मैं चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब ले जाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसरो ने चंद्रयान को 'ट्रांसलूनर कक्षा में प्रवेश करवाया।' उसने कहा, 'चंद्रयान- 3 ने पृथ्वी के आसपास अपनी कक्षाओं का चक्कर पूरा कर लिया है और अब वह चंद्रमा की ओर


बढ़ रहा है। अगला कदम चंद्रमा है। उसके चंद्रमा के करीब पहुंचने के बीच 5 अगस्त 2023 को लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (चंद्र-कक्षा अंतर्वेश) की


प्रक्रिया को अंजाम देने की योजना है।' इसरो ने कहा है कि वह आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराने की कोशिश करेगा। इससे पहले, चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को 5 बार सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |