स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा हिंसा : पलवल और गुरुग्राम में भी हिंसा, नूह में दो दिन का कर्फ्यू, स्टैंडबाई पर सेना

 Haryana Violence update news : Violence in Palwal and Gurugram as well, two-day curfew in Nuh, army on standby


• नूह में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद, पैरामिलिट्री की 13 कंपनियों को किया तैनात, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत सहित 06 जिलों में धारा-144 लागू 



• 50 से अधिक लोग घायल, वेंटीलेटर पर गोली लगने से घायल तीन पुलिसकर्मी


उपद्रवियों की हिंसा के बीच गई होमगार्ड के दो जवानों और तीन अन्य लोगों की जान


तहलका न्यूज हरियाणा। 


चंडीगढ़ ।  हरियाणा नूह में विश्व हिंदू परिषद की के ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद से तनाव बना हुआ है। उपद्रवियों द्वारा यात्रा पर पथराव करने के शुरू हुई हिंसा की आंच पलवल और गुरुग्राम भी पहुंच गई। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए जहां नूह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया है, वहीं पैरामिलिट्री की 13 कंपनियों को तैनात करके सेना को स्टैंडबाई पर रखा गया है। रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत सहित 06 जिलो में धारा- 144 लागू कर दी गई है। नूह में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। 






हरियाणा बोर्ड ने प्रदेशभर में 01 और 02 को होने वाली परीक्षाओं को किया स्थगित

बोर्ड ने नूह में उपजे हालातों को देखते हुए 01 और 02 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। प्रदेश के स्थगित करने का फैसला लिया गया था। अब वर्तमान हालात के चलते प्रदेशभर में 01 व 02 अगस्त को संचालित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। दोनों दिनों की स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तिथि बारे शीघ्र ही अवगत करवा दिया जाएगा। परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार के बदलाव बारे संबंधित परीक्षार्थी / छात्र - अध्यापक व अभिभावक गण समय-समय पर बोर्ड वेबसाईट पर विजिट करें।




नूह में हुई हिंसा मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लानः अनिल विज

नूह में हुई हिंसा के कारण होमगार्ड के दो जवानों के साथ एक अनजान व्यक्ति की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तीन पुलिस कर्मियों को गोली लगी है, जो वेंटिलेटर पर हैं। इनका उपचार चल रहा है। यह हिंसा किसी मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लान है। अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह पत्थर इकट्ठे करके, गोलियां चलाकर हिंसा हुई, ये एकदम नहीं हुई। ये किसी न किसी मास्टरमाइंड का प्लान था, जो देश और प्रदेश की शांति भंग करना चाहता है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। केंद्र से सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां मंगवाई गई हैं। एयरफोर्स को भी स्टैंडबाई रखा गया है ताकि यदि एयरलिफ्ट की जरूरत हुई तो हम तैयार रहें। यह राजनीति करने का समय नहीं है। शांति बहाल करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। नूह में हालात नियंत्रण में हैं और नूह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ-साथ कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स लगा दी गई है। गत दिन भी नूह के साथ लगते जिलों से फोर्स भेजी गई थी। आज हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी फोर्स भेजी जा रही है। अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा सरकार ।




हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए नूह में हुई घटना की जांच: सुधा भारद्वाज

नूह व गुरुग्राम में हुई हिंसा को सरकार की नाकामी का परिणाम करार देते हुए घटना की हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवाने की मांग की है। प्रदेशवासियों को शांति व भाईचारा कायम रखना चाहिए। सरकार और उसकी एजेंसियां पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। हरियाणा शांति व भाईचारे वाला राज्य रहा है। लेकिन सरकार प्रदेश को भी मणिपुर बनाने पर उतारू हो चुकी है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए न तो पहले से सरकार के स्तर पर कोई कदम उठाए गए और न ही नूह की घटना के बाद में किसी तरह की सक्रियता दिखाई गई। पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जस्टिस की निगरानी में होनी चाहिए। हरियाणा में असमाजिक तत्व बेखौफ हो चुके हैं। घटना के बाद भी मुख्यमंत्री ने अभी तक न तो जांच के आदेश दिए हैं और न ही विधानसभा का कोई प्रतिनिधिमंडल वहां भेजा है। हिंदू- मुस्लिम एकता का प्रतीक हरियाणा में यह पहला मौका जब जातीय हिंसा की घटना हुई है। सुधा भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ।






यात्रा के आयोजकों ने भीड़ एस्टीमेट का पर्याप्त ब्यौरा जिला प्रशासन को नहीं दिया, उसी कमी के चलते हुई दुर्घटनाः दुष्यंत चौटाला

यात्रा के आयोजकों ने भीड़ एस्टीमेशन का पर्याप्त ब्यौरा जिला प्रशासन को नहीं दिया, कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण यह दुर्घटना हुई है। मीडिया के माध्यम से सभी से आग्रह और विनीत की है कि शांति बनाए रखें। हमारे प्रदेश में आज तक के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई। जिन लोगों ने इस घटना को आगे उत्साहित करने का काम किया, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सरकार के पास अलग-अलग तरह के इनपुट आए हैं। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। जैसे ही इसका निष्कर्ष आएगा, उसे भी साझा किया जाएगा। अब हालात शांतिप्रिय हैं। अंतिम दुर्घटना सोमवार- मंगलवार की रात दो बजे गुरुग्राम में हुई थी। अतिरिक्त बलों को सोमवार को ही भेज दिया गया था। अलग-अलग फोर्सस के 16 बल आईटीबीपी, सीआरपीएफ और बीएसएफ के डिप्लॉय हो गए थे। यह एक पर्याप्त सुरक्षा है। यह काम जिसने भी किया है और जो भी इस पूरे घटनाक्रम में शामिल है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो या किसी भी सामाजिक संस्था से जुड़ा हो। डिजीटली एविडेंस मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा ।




नूह में हुई घटना इंटेलीजेंस का फेलियरः शमशेर सिंह गोगी

नूह में जो हुआ, उसे सुनकर दुख हुआ। हरियाणा जैसे प्रदेश मैं जहां कभी आपसी भाईचारा नहीं बिगड़ा, वहां सांप्रदायिक दंगा होना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह कैसे हुआ, किसने किया, यह जांच का विषय है। पहली दृष्टि में देखकर लगता है कि यह इंसानियत का कत्ल है। सत्ता में बने रहने के लिए यह राजनीति की जा रही है। सत्ता तभी रहेगी, जब भाईचारा, समाज और देश बचेगा। अगर यही नहीं बचेगा तो सत्ता किस काम की। यह वह जगह है जहां 1947 में भी दंगे नहीं हुए। मेवात से एक भी आदमी छोड़कर पाकिस्तान नहीं गया। मगर आज ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि सत्ता में बने रहने के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काई जा रही हैं। क्या यह इंटेलीजेंस का फेलियर है या फिर किसी साजिश के तहत यह काम हुआ है। सभी हरियाणावासी, जो खासकर उस क्षेत्र में रहते हैं, वे शांति और भाईचारा बनाए रखें। एक ऐसा आदमी जिस पर 302 का केस है, उसे पकड़ने में हरियाणा पुलिस नाकाम है। बाकी सभी बातें विधानसभा में की जाएंगी। शमशेर सिंह गोगी, विधायक, कांग्रेस पार्टी हरियाणा ।


डिप्टी सीएम बोले, यात्रा के आयोजकों ने भीड़ एस्टीमेट का ब्यौरा जिला प्रशासन को नहीं दिया, उसके चलते हुई दुर्घटना

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि यात्रा के आयोजकों द्वारा भीड़ का पर्याप्त एस्टीमेट का ब्यौरा जिला प्रशासन को नहीं दिया गया था, कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण भी यह दुर्घटना हुई है।




बोर्ड ने प्रदेशभर में 01 और 02 अगस्त की परीक्षाओं को किया स्थगित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध प्रदेशभर में 01 व 02 अगस्त को संचालित होने वाली सेकेंडरी (शैक्षिक) की अंग्रेजी व हिन्दी और डीएलएड (नियमित / रि अपीयर / मसी चास) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। शेष दिनों को परीक्षाएं यथावत संचालित होगी। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नूह में धारा-144 के चलते व कर्फ्यू लगने के कारण नूह व पलवल के परीक्षा केंद्रों को 01 व 02 अगस्त, को संचालित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |