स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए देश व प्रदेश की जनता बेसब्री से कर रही है इंतजार - जस्सी पेटवाड़

Haryana Hansi News : people of the country and the state are eagerly waiting for the overthrow of the BJP government - Jassi Petwar 

भाजपा की जनविरोधी नितियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 20 अगस्त को हिसार में विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम का न्यौता देने दर्जनों गांवों में पहुंचे कांग्रेसी नेता जस्सी पेटवाड़  

 तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ । 


भाजपा-जजपा सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने की बजाय उनको लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी हुई है। इस सरकार ने अपने कार्यकाल के नौ साल में ना ही तो युवाओं को रोजगार दिया है और ना ही लोगों के बीच अपनी उपलब्धी गिनाने के लिए कोई काम किया है। जब भी भाजपा-जजपा के नेता लोगों के बीच जाते हैं तो वो अपनी उपलब्धियों को बताने की बजाय कांग्रेस नेताओं को कोसने में लग जाते हैं। इससे साबित होता है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर दौड़ रही है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी और फिर से हरियाणा रोजगार व विकास के मामले में नंबर वन बन जाएगा। उक्त शब्द कांग्रेसी नेता जस्सी पेटवाड़ ने हलके के सीसर, खरबला, पुट्ठी रोशन खेड़ा, सिंघवा खास, मदन हेड़ी इत्यादि गांव में हिसार में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम का न्यौता देते हुए कहे। 





उन्होंने कहा कि आज पूरा देश धर्म, जात की हिंसा से जल रहा है और भाजपा के नेता केवल कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों को निशाना बना रहे हैं। जब भी कांग्रेस जनहित के मुद्दे लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा में उठाते हैं तो उन्हें सदन बात रखने की बजाय उन्हें तानाशाही के तहत बाहर निकाल दिया जाता है और जब सडक़ों पर कोई इस जनविरोधी सरकार की पोल खोलते हैं तो उन्हें लाठियां भांजी जाती हैं। मणिपुर में भाजपा का शासन है और वहां पर इंसानियत सरेआम तार तार हो रही है लेकिन देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। बल्कि जोड़ तोड़ की राजनीति करके लोकतंत्र का गला घोंटने का काम करने में लगे हुए हैं। भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जनता के सामने गिनाने के लिए कोई भी उपलब्धी नहीं है और ना ही युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई कदम उठाया गया। जबकि भ्रष्ट्राचार मुक्त का नारा देने वाली सरकार में भ्रष्ट्राचार कई गुणा बढ़ गया है। आज हमारी बहू बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। हरियाणा के नहूं में भी भाजपा की रणनीति के तहत ही हिंसा भडक़ी है और इसका खामियाजना आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 




देश व प्रदेश की जनता भाजपा व उसके सहयोगियों को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकें और देश में एक बार फिर से लोकतांत्रिक सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्र्रेस अध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में एक बार फिर से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और इस बार नारनौंद हल्के की जनता ना ही तो लकड़ी गौसों के नाम पर वोट देगी और ना ही धर्मजात के नाम पर। बल्कि क्षेत्र व प्रदेश के विकास, युवाओं को रोजगार और कानून व्यवस्था के नाम पर मतदान करके हरियाणा प्रदेश को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। हिसार में आयोजित होने वाले विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भाजपा जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में नारनौंद हल्के से हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगें। जिसके बाद भाजपा जजपा गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। 





जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि हल्के के प्रत्येक गांव में उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है और लोगों का यही आर्शीवाद हलके व प्रदेश के विकास की ओर लेकर जाएगा। क्योंकि आज जनता भाजपा की हर नीति को अच्छी तरह से समझने लगी है और इसको उखाड़ फेंकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |