स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पत्नी छोडक़र गई तो युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jind News Hindi : When the wife left, the young man died under suspicious circumstances

तहलका न्यूज सफीदों । 

सफीदों के पुराना बस स्टैंड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो देर रात उसके शव की पहचान हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 



सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कस्बे के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल होने पर मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक युवक की पहचान सफीदों के वार्ड चार निवासी मलकिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक के जीजा गुरमेज सिंह ने बताया कि मलकिन्द्र शादी शुदा है और उसके एक बेटा व एक बेटी है। गुरमेज सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मलकिन्द्र की पत्नी उसको छोडक़र चली गई और अपने साथ उसके बेटे को भी ले गई। इसके चलते मलकिन्द्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। क्योंकि उसकी बेटी उसके पास थी और उसके भविष्य को लेकर वो चिंतित रहने लगा था। शनिवार को वो किसी काम से घर से बाहर गया था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। उसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 



 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |