स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सांप्रदायिक उन्माद भडक़ा कर दंगे करवाना ही हमेशा भाजपा का एक मात्र एजेंडा रहा है: अभय सिंह चौटाला

Haryana Chandigarh News : Creating riots by inciting communal frenzy has always been the only agenda of BJP: Abhay Singh Chautala

नूंह जिला में भडक़े दंगे भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित है: अभय सिंह चौटाला 


तहलका न्यूज चंडीगढ़: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को नूंह जिला में भडक़े दंगे को भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा बताते हुए घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश और प्रदेश मेें सांप्रदायिक उन्माद को भडक़ा कर औछी राजनीति करती आई है। सांप्रदायिक उन्माद को भडक़ा कर दंगे करवाना ही हमेशा भाजपा का एक मात्र एजेंडा रहा है। 



अब देश और प्रदेश के लोगों को समझ में आ गया है कि भाजपा सिर्फ लड़ाने की राजनीति करती है और इनको महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है

उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से एक गंदी राजनीति के तहत प्रदेश को कई बार दंगों की आग में जलाया है। पहले जाट समुदाय के खिलाफ षडय़ंत्र रचा गया और जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश को जलाया गया और 30 से ज्यादा बेकसूर लोगों को मारा गया। दूसरी बार राम रहीम की गिरफ्तारी के दौरान 30 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना गया। अब नूंह में दंगा भडक़ा कर फिर से हरियाणा को जलाने की कौशिश की जा रही है। 





अभय सिंह चौटाला ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि दंगे में शामिल होकर भाजपा की चाल को कामयाब न होने दें

अभय सिंह चौटाला ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि दंगे में शामिल होकर भाजपा की चाल को कामयाब न होने दें। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश के लोगों को समझ में आ गया है कि भाजपा सिर्फ लड़ाने की राजनीति करती है और इनको महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।



पिछले दो दिनों से खबरें चल रही थी कि नूंह में दंगा हो सकता है, उसके बाद भी भाजपा सरकार जानबुझ कर गुंगी और बहरी क्यों बनी बैठी रही?

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को बुरी तरह से चौपट कर दिया है। पिछले दो दिनों से खबरें चल रही थी कि नूंह में दंगा हो सकता है, उसके बाद भी भाजपा सरकार जानबुझ कर गुंगी और बहरी क्यों बनी बैठी रही? राजस्थान के भरतपुर जिला से दो मुस्लिम लोगों को उठाकर की गई हत्या का आरोपी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में एक वीडियो डाल कर कहा कि वो ब्रजमंडल यात्रा में पहुंचेगा। 





भाजपा सरकार को जब पहले से ही पता था कि आरोपी के नूंह पहुंचने पर दंगा भडक़ सकता है, तो इसे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

भाजपा सरकार को जब पहले से ही पता था कि आरोपी के नूंह पहुंचने पर दंगा भडक़ सकता है, तो इसे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कैसे मणिपुर में दो समुदायों के बीच तांडव हुआ जिसमें कितने ही बेकसुर लोगों की जानें चली गई, औरतो के साथ रेप किए गए, वहां भी भाजपा की सरकार है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |