हिसार में फाइनेंस कर्मी का अपहरण, अपहरण मामले में पांच गिरफ्तार
hisar haryana news khabar : finance worker kidnapped in Hisar, five arrested in kidnapping case
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने अर्बन एस्टेट हिसार से फाइनेंस कर्मी के अपहरण के मामले में पांच आरोपियों को काबू कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अर्बन एस्टेट हिसार से एक फाइनेंस कर्मी का चार - पांच युवक अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को रावलवास खुर्द निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी कि उसका भाई संजय HDB FINANCE SERVICE URBAN STATE पर काम करता है | आज वह HDF FINANE के अन्दर आया हुआ था और समय करीब 11 बजे वह बैक के नीचे उतर कर आया तो 5 लडको ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबदस्ती उसका अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले गए।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 147/1479/323/365 के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया। पुलिस के डर के कारण आरोपी अपहृत व्यक्ति संजय को बड़ोपल के पास छोड़ कर भाग गए।
पुलिस ने संजय को बड़ोपल से सकुशल बरामद किया। बरामद व्यक्ति की सकुशल बरामदगी उपरांत पुलिस ने पीछा कर पांच आरोपियों मताना, फतेहाबाद निवासी योगेश, रविंद्र, सूर्यकांत , धारणिया निवासी मुकेश और मोहम्मद रोही निवासी धर्मवीर उर्फ मोनू को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks