जीवन बीमा पॉलिसी की रकम वापस दिलवाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Haryana Hisar news : Fraud of 1.5 crore in the name of getting back the amount of life insurance policy, two accused arrested
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार साइबर थाना पुलिस ने जीवन बीमा पॉलिसी की रकम वापस दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी मामले में दो आरोपियों गाजियाबाद निवासी निखिल पाल और फैजाबाद, दिल्ली निवासी मोहित चंदर को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 420/406/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 44 दिनाक 15.02.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में गांव बूढ़ा खेड़ा निवासी सरजीत ने जीवन बीमा पॉलिसी की रकम वापस दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सरजीत ने जीवन बीमा की 10 पॉलिसी करवाई थी। जिसकी 8 लाख रुपए किस्त थी। कुछ दिन बाद इनके पास फोन आने लगे कि आपकी पॉलिसी के पैसे मुनाफे सहित आपके पास वापस आ जायेगे। इसके बदले में इन्हे कुछ चार्जिज देगे होगे।
पॉलिसी के पैसे मुनाफे सहित वापस दिलाने के नाम पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग अलग तिथियों पर विभिन्न चार्जिज के नाम पर अलग अलग अमाउंट में 1.5 करोड़ रुपए ठग लिए। इसके बाद भी शिकायतकर्ता के पास आरोपियों का फोन आया और कहा कि आपकी पॉलिसी के 4.88 करोड़ बनते है उसकी एवज में 1.90 लाख रुपए ओर दे।
उपरोक्त दोनो आरोपी बेरोजगार लोगो के नाम पर 10 से 20 हजार रुपए में फर्जी अकाउंट खुलवाते और उस अकाउंट के पास बुक, एटीएम कार्ड और चेक बुक ले, बैंक अकाउंट की डिटेल मुख्य आरोपी को दे देते। मुख्य आरोपी लोगो से ठगे गए पैसे उन बैंक अकाउंट में डलवाता था। मोहित और निखिलपाल उन बैंक अकाउंट से पैसे निकलवा तीसरे आरोपी को देते थे। इसके बदले में ठगी गई धनराशि का मोहित 5 प्रतिशत और निखिलपाल 10 प्रतिशत कमीशन रखते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks