पुलिस ने गलत खाते में ट्रांसफर हुए 35 लाख रुपए असल मालिक को वापस दिलवाए
Haryana Hisar news : Police got 35 lakh rupees transferred to the wrong account back to the original owner
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार साइबर थाना पुलिस ने गलत खाते में ट्रांसफर हुए 35 लाख रुपए असल मालिक को वापस दिलवाए है। मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने बताया कि साइबर थाना हिसार में दिनांक 14.07.2023 को मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी राजेश सारस्वत की तरफ से एक आनलाइन शिकायत NCCRP पोर्टल पर प्राप्त हुई।
जिसमें शिकायतकर्ता के बैंक खाता सें 35 लाख ऱुपये RBL बैक की मुम्बई शाखा में गलती से ट्रांसफर होने के बारे में बताया गया था। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच करने पर पाया गया कि शिकायतकर्ता राजेश से गलतीवश रुपय़े RBL बैंक के खाता में ट्रांसफर हो गये। RBL बैंक से खाते को का विवरण लेने पर बैंक खाते में दिए गए दोनो मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। जिस पर साइबर थाना पुलिस नें बैंक अधिकारियो से सम्पर्क कर RBL बैक खाताधारक की पहचान की गई और 01.08.2023 को शिकायतकर्ता के 35 लाख रुपये उसे वापिस दिलवाए गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks