स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रणदीप सुरजेवाला को एमपी में सीनियर ऑब्जर्वर बनाने पर समर्थकों में खुशी की लहर

 Haryana Hisar news : Wave of happiness among supporters on making Randeep Surjewala senior observer in MP



तहलका न्यूज, नारनौंद, सुनील कोहाड़ :

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर पार्टी ने उनको सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वे गांव बास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।





  उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाने में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अहम योगदान दिया उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए मध्यप्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त करके बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश में भी उन्होंने मजबूती से लोगों की आवाज उठाई है।





 गठबंधन सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारों के साथ अत्याचार करने का काम किया है आज बेरोजगार सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। भाजपा पार्टी ने जो वादे करके सत्ता हासिल करने का काम किया था। वह सभी वादे हवा- हवाई हैं। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। इससे प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और आने वाले समय में वोट की चोट से इन को सत्ता से बाहर करने का काम करे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |